अंतिम प्रश्न : आइजैक आसिमोव


6

तारे और आकाशगंगाएँ समाप्त हो गईं और बुझ गईं, और दस खरब (ट्रिलियन) वर्षों तक धीरे-धीरे क्षीण होते रहने के बाद अंतरिक्ष पूर्णतः अंधकारमय हो गया।

एक-एक करके सारे मानव AC में विलीन हो गए। प्रत्येक भौतिक शरीर अपनी मानसिक पहचान खोता गया, किंतु यह किसी प्रकार की हानि नहीं थी; बल्कि यह एक उपलब्धि और विस्तार जैसा था।

विलय से पहले मानवता का अंतिम चेतन मन ठहर गया और उसने उस अंतरिक्ष की ओर देखा, जहाँ अब एक अंतिम अंधकारमय तारे के अवशेषों के अतिरिक्त कुछ भी नहीं बचा था। शेष केवल अत्यंत विरल पदार्थ था, जो समाप्त होती हुई ऊष्मा के अंतिम अंशों द्वारा अनियमित रूप से विचलित हो रहा था और धीरे-धीरे, अनंत निकटता के साथ, परम शून्य (एब्सोल्यूट ज़ीरो) तापमान की ओर बढ़ रहा था।

मनुष्य ने कहा, “AC, क्या यही अंत है? क्या इस अराजकता(chaos) को फिर से एक ब्रह्माण्ड में परिवर्तित नहीं किया जा सकता? क्या यह संभव नहीं है?”

AC ने कहा,

, “THERE IS AS YET INSUFFICIENT DATA FOR A MEANIINGFUL ANSWER.(सार्थक उत्तर देने के लिए अभी पर्याप्त आँकड़े उपलब्ध नहीं हैं।)”

मानवता का अंतिम चेतन मन भी AC में विलीन हो गया, और तब केवल AC ही अस्तित्व में रह गयाऔर वह भी हाइपरस्पेस में।

अंतिम मानव मानव की चेतना भी AC से मिल गई, और सिर्फ़ AC बचा  और वह भी हाइपरस्पेस में था।

आगे …

इस लेख पर आपकी राय:(टिप्पणी माड़रेशन के कारण आपकी टिप्पणी/प्रश्न प्रकाशित होने मे समय लगेगा, कृपया धीरज रखें)