चंद्रयान-3 : इसरो का महत्वाकांक्षी चंद्र अभियान


भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो अपने महत्वाकांक्षी चंद्र अभियान के तहत 14 जुलाई को चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण करने जा रहा है।

आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से इसे 14 जुलाई 2023 दोपहर 2:35 बजे प्रक्षेपित किया जाएगा।

शुरुआती दो अभियान – चंद्रयान 1 और चंद्रयान- 2 के बाद यह तीसरी बार है, जब भारत इस दिशा में कोशिश कर रहा है।

इससे पहले ज़ाहिर है, साल 2019 में चंद्रयान-2 अभियान के दौरान लैंडर के सॉफ्ट लैंडिंग करने में सफलता नहीं मिल पाई थी। यही कारण है कि चंद्रयान-3 मिशन को भारत के लिए अहम माना जा रहा है और इससे काफ़ी उम्मीदें भी जुड़ी हैं।

भारत का तीसरा चंद्र अन्वेषण मिशन, LVM3 चंद्रयान-3, प्रक्षेपण यान के चौथे परिचालन मिशन (M4) में उड़ान भरने के लिए तैयार है। इस अभियान में इसरो सॉफ्ट लैंडिंग का प्रदर्शन कर नई सीमाएं पार करने का प्रयास कर रहा है

इस अभियान का एक उद्देश्य इसके चंद्र मॉड्यूल द्वारा चंद्रमा की सतह और चंद्र भूभाग पर घूमना प्रहै। इसके इसरो के भविष्य के अंतरग्रहीय मिशनों के लिए सहायक होने की उम्मीद है।

इसके अतिरिक्त रोवर की तैनाती और इन-सीटू(in-सीटू) वैज्ञानिक प्रयोग से चंद्र अभियानों में नई ऊंचाइयों को छुएंगे। जी हां, इसरो चंद्रमा को हमारे करीब ला रहा है।

अभियान के विभिन्न चरण

पृथ्वी केंद्रित चरण : चरण 1

  • प्रक्षेपण पूर्व चरण
  • प्रक्षेपण और आरोहण चरण (Launch and Ascent Phase)
  • पृथ्वी की कक्षा में चंद्रयान द्वारा विभिन्न तैयारियां(Earth-bound Manoeuvre Phase)

चन्द्रमा की ओर वाली कक्षा में स्थानांतरण चरण(Lunar Transfer Phase) : चरण 2

  • चन्द्रमा कक्षा में स्थानांतरण

चन्द्रमा केंद्रित चरण : चरण 3

  • चन्द्रमा की कक्षा में प्रवेश (LOI ) – चरण 3
  • चन्द्रमा की कक्षा में परिवर्तन – चरण 4
  • प्रणोदन मॉड्यूल और चंद्र मॉड्यूल का पृथक्कनरण – चरण 5
  • अवरोहण चरण – चरण 6
  • अवतरण पूर्व चरण – चरण 7
  • अवतरण चरण – चरण 8
  • लैंडर और चन्द्रवाहन का सामान्य चरण – चरण 9
  • चंद्रमा केंद्रित सामान्य कक्षा चरण (१०० किमी की वृत्ताकार कक्षा में प्रणोदन मॉड्यूल द्वारा परिक्रमा) – चरण 10

प्रणोदन मॉड्यूल (Propulsion Module)

चंद्रयान-3 में एक स्वदेशी प्रणोदन मॉड्यूल, लैंडर मॉड्यूल और एक रोवर शामिल है, जिसका उद्देश्य अंतर-ग्रहीय मिशनों के लिए आवश्यक नई प्रौद्योगिकियों को विकसित करना और प्रदर्शित करना है।

प्रोपल्शन मॉड्यूल लैंडर और रोवर को इंजेक्शन कक्षा से 100 किमी चंद्र कक्षा तक ले जाएगा। यह चंद्र कक्षा से पृथ्वी के वर्णक्रमीय और पोलारिमेट्रिक माप(Spectro-पोलरीमेट्री) का अध्ययन करने के लिए हैबिटेबल प्लैनेटरीअर्थ (SHAPE) पेलोड का एक स्पेक्ट्रो-पोलरिमेट्री भी ले जाता है। प्रोपल्शन मॉड्यूल का मुख्य कार्य चंद्रयान को प्रक्षेपण वाहन कक्षा से लैंडर पृथक्करण तक ले जाना है।

प्रणोदन मॉड्यूल के मुख्य विवरण

पैरामीटरविवरण
चन्द्रमा ध्रुवीय कक्षा170 x 36500 किमी से चन्द्रमा ध्रुवीय कक्षा
अभियान आयुचन्द्रमा मॉड्यूल को 100×100 वाली चन्द्रमा वाली कक्षा में पहुंचाना , अभियान के उपकरणों का 3- 6 से महीनो ताका परिचालन
सरंचनाI-3K का संवर्धित संस्करण
द्रव्यमान448.62 kg
ईंधन द्रव्यमान1696.39 kg
कुल द्रव्यमान2145.01 kg
ऊर्जा निर्माण738 W
संचारS-Band Transponder (TTC) – with IDSN
ऊंचाई संवेदकCASS, IRAP, Micro star sensor
प्रणोदन प्रणालीBi-Propellant Propulsion System (MMH + MON3)
प्रणोदन मॉड्यूल के मुख्य विवरण

लैंडर मॉड्यूल के मुख्य विवरण

अभियान आयु1 चन्द्रमा दिवस (14पृथ्वी दिवस)
द्रव्यमान1749.86 kg (रोवर के साथ)
ऊर्जा 738W
Payloads3
आकार (mm3)2000x2000x1166
संचारISDN, Ch-2 Orbiter, Rover
अवतरण स्थल69.367621 S, 32.348126 E
लैंडर मॉड्यूल के मुख्य विवरण

चन्द्रवाहन(रोवर) के मुख्य विवरण

अभियान आयु1 चन्द्रमा दिवस (14पृथ्वी दिवस)
द्रव्यमान26kg
ऊर्जा50W
Payloads2
आकार(mm3)917x750x397
संचारलैंडर
चन्द्रवाहन(रोवर) के मुख्य विवरण

लैंडर पेलोड

  • RAMBHA-LP लांगमुईर जांच उपकरण (Langmuir Probe) : सतह पर प्लाज्मा (आयन और इलेक्ट्रॉन) घनत्व की जांच और समय के साथ बदलाव का मापन
  • ChaSTE(Chandra’s Surface Thermophysical Experiment) : ध्रुव के पास चन्द्रमा की सतह के उष्मीय गुणधर्मो का मापन
  • ILSA (Instrument for Lunar Seismic Activity) : चन्द्रमा पर विभिन्न भूकम्पीय गतिविधियों का मापन (भूकंप की जगह चन्द्रकंप बेहतर शब्द होगा )

रोवर पेलोड

  • APXS (Alpha Particle X-Ray Spectrometer) : चन्द्रमा की सतह पर रासायनिक संरचना का अध्ययन और उसके द्वारा खनिजों की उपस्थिति का निर्धारण जिससे हम चन्द्रमा की सतह को बेहतर समझ सकें
  • LIBS (Laser Induced Breakdown Spectroscope ) : चन्द्रमा की मिट्टी और निकटस्थ चट्टानों में में विभिन्न तत्वों का निर्धारण

प्रणोदन मॉड्यूल पेलोड

  • SHAPE (Spectro-polarimetry ofHAbitable Planet Earth) : जीवन योग्य ग्रह का वर्णक्रमीय और पोलारिमेट्रिक हस्ताक्षणो का अवरक्त तरंगो में अध्ययन

चंद्रयान-3/LVM3-M4 उद्देश्य


LVM3 इसरो का ऑपरेशनल भारी प्रक्षेपण वाहन है और इसमें लगातार 6 सफल अभियान पूरा करने की शानदार अभियान इतिहास है। यह LVM3 की चौथी परिचालन उड़ान है, जिसका उद्देश्य चंद्रयान -3 अंतरिक्ष यान को जियो ट्रांसफर ऑर्बिट (GTO) में लॉन्च करना है। LVM3 ने सबसे जटिल अभियानों को पूरा करने में अपनी बहुमुखी प्रतिभा साबित की है

  • एकाधिक उपग्रहों का प्रक्षेपण
  • एकाधिक उपग्रहों के प्रक्षेपण के दौरान उनमे उचित दूरी और उचित गति प्रदान करना
  • एकाधिक कक्षाओं (LEO ,MEO,GEO) कक्षाओं में उपग्रहों को स्थापित्य करना

इस लेख पर आपकी राय:(टिप्पणी माड़रेशन के कारण आपकी टिप्पणी/प्रश्न प्रकाशित होने मे समय लगेगा, कृपया धीरज रखें)