

यह दोनो चित्र चंद्रमा के है! क्या आप दोनो चित्रों मे अंतर पता कर सकते है ?
उपर वाला चित्र उत्तरी गोलार्ध (न्युयार्क स. रा. अमरीका) से लिया गया है, जबकि निचे वाला चित्र दक्षिणी गोलार्ध(सीडनी आस्ट्रेलिया) से लिया गया है।
यदि आप ध्यान से देंखे तो पता चलेगा कि निचे वाला चित्र उपर वाले चित्र का उलटा है! ऐसा क्यों ?
उत्तर आसान है। पृथ्वी अंतरिक्ष मे घूमती एक विशालकाय गेंद है। यदि आप उत्तरी गोलार्ध मे खड़े है तब आप के सापेक्ष मे दक्षिणी गोलार्ध मे खड़ा व्यक्ति उल्टा खड़ा है अर्थात सीर निचे और पैर उपर ! आपको चन्द्रमा जैसा दिखेगा, दक्षिणी गोलार्ध मे खड़े व्यक्ति को उल्टा दिखेगा! निचले चित्र को देखे !

है ना मनोरंजक तथ्य !
Reblogged this on oshriradhekrishnabole.
पसंद करेंपसंद करें
थैंक्स!
पसंद करेंपसंद करें
ऐसे ही मूलभूत बातों से लोगों में विज्ञान के प्रति रूचि उत्पन्न होती है –
अब एक सवाल तो क्या चंद्रकलाओं के बारे में दोनों गोलार्धों से हंसुआ सीधा या उल्टा दिखेगा ?
पसंद करेंपसंद करें
अरविंद जी,
चंद्रकला भी दक्षिणी गोलार्ध मे उल्टी दिखती है। यहां देखे http://www.chiddingstone.kent.sch.uk/homework/moon/#3
दक्षिणी गोलार्ध मे सभी आकाशिय पिण्ड उत्तरी गोलार्ध की तुलना मे १८० डीग्री घुमाने के बाद वाले आकार मे दिखतें है !
पसंद करेंपसंद करें