क्या रूसी वैज्ञानिको ने एलियन सभ्यता के संकेत ग्रहण किये है ?
30 अगस्त 2016 से इंटरनेट (भारतीय मिडीया भी) मे सेती(SETI- “Search for Extraterrestrial Intelligence”) द्वारा एलीयन सभ्यता के संकेत पाये जाने के समाचार आ रहे है। लेकिन वैज्ञानिक इन समाचारो पर अभी तक सहमत नही है।
HD 164595 नामक सूर्य के जैसे तारे से रूसी खगोल वैज्ञानिक द्वारा ’कृत्रिम’ रेडियो संकेत पाये गये है। यह तारा हमसे 94 प्रकाश वर्ष की दूरी पर है, खगोलिय पैमाने पर यह तारा हमारे पास मे ही है। इस तारे के पास नेपच्युन के आकार के ग्रह की उपस्थिति के स्पष्ट प्रमाण है।
मिडीया इन समाचार से उछल गया है और उन्होने एलियन सभ्यता की खोज की घोषणा कर दी है। उनके अनुसार सेती अंतरिक्ष से आये एक परग्रही रेडियो संकेतो की जांच कर रहा है। लेकिन दूसरी ओर वैज्ञानिक अभी सशंकित है, उनके अनुसार यदि यह किसी एलियन सभ्यता से उत्सर्जित रेडियो संकेत है तो वह सभ्यता काफ़ी उन्नत सभ्यता होगी। वे उस सभ्यता को कार्दाशेव पैमाने पर वर्ग II मे रख रहे है। लेकिन उनके अनुसार यह सब अभी दूर की कौड़ी है। पढ़ना जारी रखें क्या रूसी वैज्ञानिको ने एलियन सभ्यता के संकेत ग्रहण किये है ?
प्राक्सीमा ब : सूर्य के निकटस्थ तारे की परिक्रमा करते जीवन की संभावना योग्य ग्रह की खोज
वैज्ञानिको ने सूर्य के निकटस्थ तारे ’प्राक्सीमा सेंटारी’ की परिक्रमा करते जीवन की संभावना योग्य ग्रह की खोज की है। प्राक्सीमा सेंटारी एक लाल वामन तारा है जो कि सूर्य से केवल 4.24 प्रकाश वर्ष की दूरी पर स्थित है। … पढ़ना जारी रखें प्राक्सीमा ब : सूर्य के निकटस्थ तारे की परिक्रमा करते जीवन की संभावना योग्य ग्रह की खोज
तीन सूरज वाला ग्रह : 131399Ab ग्रह
वैज्ञानिकों ने पृथ्वी से 340 प्रकाशवर्ष दूर और बृहस्पति ग्रह के द्रव्यमान से चार गुना वजनी एक नए ग्रह की खोज की है जो तीन तारों की परिक्रमा लगाता है और मौसमों के अनुरूप हर दिन तीन बार सूर्योदय और … पढ़ना जारी रखें तीन सूरज वाला ग्रह : 131399Ab ग्रह
सौर ऊर्जा चालित अन्वेषक यान : जुनो
सूर्य पृथ्वी की कक्षा, मंगल और उससे बाहर जाने वाले अंतरिक्ष यानो को ऊर्जा देता है। नासा के बृहस्पति ग्रह पर जाने वाला जुनो अभियान सौर … पढ़ना जारी रखें सौर ऊर्जा चालित अन्वेषक यान : जुनो
प्रकाशगति से ब्रह्मांड की यात्रा
पोस्टर ग्राफिक्स स्रोत : https://futurism.com मूल ग्राफिक्स कॉपी राइट : https://futurism.com लेख सामग्री : विज्ञान विश्व टीम पढ़ना जारी रखें प्रकाशगति से ब्रह्मांड की यात्रा

