लेखक : ऋषभ
खगोलशास्त्र भौतिकी की एक ऐसी शाखा है जिसकी लोकप्रियता तकनीक के विकास के साथ बढ़ी है। समस्त विश्व से छात्र विश्व के शीर्ष विद्यालयो मे बैचलर, मास्टर तथा डाक्टरल डीग्री के लिये प्रवेश लेने का प्रयास करते है। मूलभूत खगोलभौतिकी (Basics of Astrophysics)’ शृंखला के अठ्ठाईसवें लेख मे हम खगोलशास्त्र और खगोलभौतिकी की शिक्षा देनेवाले शीर्ष 5 विश्वविद्यालयों की चर्चा करेंगे।
मूलभूत खगोलभौतिकी (Basics of Astrophysics)>इस शृंखला के सारे लेखों को पढने के लिये इस लिंक पर क्लिक करें।
5. कैलिफ़ोर्निया विश्वविद्यालय बार्कले , सं रा अमरीका (UNIVERSITY OF CALIFORNIA, BERKELEY (USA))
बार्कले विश्वविद्यालय अमरीकी विश्वविद्यालय एसोसीयेशन(Association of American Universities) के चौदह संस्थापक सदस्यो मे से एक है और इस विश्वविद्यालय मे कुछ विश्व प्रसिद्ध शोध संस्थान भी है जिसमे गणित विज्ञान शोध संस्थान(Mathematical Sciences Research Institute) तथा अंतरिक्ष विज्ञान प्रयोगशाला(Space Sciences Laboratory) का समावेश है।

बार्कले विश्वविद्यालय के छात्रो, शिक्षको और शोध वैज्ञानिको मे 99 नोबेल(Nobel) पुरस्कार विजेता, 23 ट्युरिंग पुरस्कार(Turing Award) विजेता तथा 14 पुलित्जर(Pulitzer) का समावेश है। इसके एक प्रोफ़ेसर जे आर ओपेनहाइमर(J. R. Oppenheimer) ने प्रथम परमाणु बम के निर्माण वाले प्रोजेक्ट मैनहाटन(Manhattan project) का नेतृत्व किया था। बर्कले के ही नोबेल पुरस्कार विजेता अर्नेस्ट लारेंस(Ernest Lawrence) ने साइक्लोट्रान(cyclotron) मशीन बनाई थी जिसके प्रयोग से बर्कले विश्वविद्यालय के वैज्ञानिको ने आवर्तसारणी(periodic table) मे 16 तत्व खोजे थे।
इस विश्वविद्यालय के खगोलशास्त्र विभाग मे कई विषयों मे स्नातक और परास्नतक कोर्स है जिसमे सैद्धांतिक और निरीक्षणात्मक खगोलभौतिकी(theoretical and observational astrophysics); अवरक्त, दृश्य तथा रेडीयो खगोलशास्त्र(infrared, optical, and radio astronomy); आकाशगंगीय संरचना तथा तारकीय प्रणालीयो की गतिकी(galactic structure and dynamics of stellar systems), उच्च ऊर्जा खगोलभौतिकी तथा ब्रह्मांड विज्ञान(high-energy astrophysics and cosmology) और स्पेक्ट्रोस्कोपी (spectroscopy)का समावेश होता है।
4. कैंब्रिज विश्वविद्यालय युनाईटेड किंगडम( UNIVERSITY OF CAMBRIDGE (UK))
प्राचीन शहर कैंब्रिज के मध्य मे स्थित, लंदन से 50 मिल उत्तर मे स्थित कैंब्रिज विश्वविद्यालय एक प्रतिष्ठित शोध संस्थान है जिसमे समस्त विश्व के कोने कोने से आये 18,000 छात्र अध्ययन करते है।

खगोलशास्त्र शोध संस्थान (The Institute of Astronomy (IoA)) कैंब्रिज विश्वविद्यालय का एक विभाग है जो सैद्धांतिक और निरीक्षणात्मक खगोलभौतिकी(theoretical and observational astrophysics) मे शोध तथा शिक्षण के लिये समर्पित है। इसमे विभिन्न सैद्धांतिक समस्याओं पर अध्ययन होता है जिसमे क्वासरो के माडेल से ब्रह्मांड की उत्पत्ति का समावेश है, इन अध्ययनो मे आकाशगंगाओं और तारों के निर्माण के सिद्धांतो, एक्स रे स्रोतो तथा ब्लैकहोल भी शामिल है।
यह विश्व विद्यालय खगोलशास्त्र मे मास्टर डीग्री तथा खगोलभौतिकी मे शोध(Doctaral) कार्यक्रम संचालित करता है।
3. स्टैनफ़र्ड विश्वविद्यालय, सं रा अमरीका( STANDFORD UNIVERSITY (USA))
सैन फ़्रांसिस्को के 35 मिल दक्षिण तथा सैन जोसे से 20 मिल उत्तर मे स्थित स्टैनफ़र्ड विश्वविद्यालय उत्तरी कैलिफ़ोर्निया स्थित सिलिकान वैली का हृदय है जिसमे गूगल, याहू, हेवाल्ट-पैकार्ड (HP)और ऐसी ही अत्याधुनिक तकनीकी कंपनीयों का जन्म हुआ है। इन कंपनीयो का निर्माण इसी विश्वविद्यालय के छात्रो और प्रोफ़ेसरों ने किया है। इस विश्वविद्यालय को बिलिनेयर फ़ैक्ट्री भी कहा जाता है। यह भी कहा जाता है कि इस विश्वविद्यालय के स्नातक यदि अपना स्वतंत्र राष्ट्र बनाये तो वह विश्व की शीर्ष दस अर्थव्यवस्थाओं मे से एक होगा।

इस विश्वविद्यालय मे खगोलशास्त्र मे स्वतंत्र रूप से कोर्स नही है। खगोलशास्त्र और अंतरिक्ष विज्ञान विषय मे रुचि रखने वाले छात्रों को भौतिकी मे अध्ययन करने के लिये प्रोत्साहित किया जाता है। खगोलशास्त्र और खगोलभौतिकी तथा इनसे संबधित स्नातक कार्यक्रम भौतिकी विभाग द्वारा चलाये जाते है।
2.हार्वर्ड विश्वविद्यालय सं रा अमरीका( HARVARD UNIVERSITY (USA))
1636 मे स्थापित हार्वर्ड विश्वविद्यालय सं रा अमरीका का सबसे प्राचीन उच्च शिक्षण संस्थान है और इसकी विश्वविद्यालय अपने प्रभाव , प्रतिष्ठा तथा उच्च गुणवत्ता के पाठक्रमो के लिये सं रा अमरिका ही नही समस्त विश्व मे जाना जाता है। इस विश्वविद्यालय के छात्रो मे आठ अमरीकी राष्ट्रपति, कई राष्ट्रो के प्रमुख 62 जीवित अरबपतियों, 359 रोड्स स्कालर(Rhodes Scholars) तथा 242 मार्शल स्कालर (Marshall Scholars)है।

इस विश्वविद्यालय का खगोलशास्त्र विभाग(The Department of Astronomy) खगोलशास्त्र तथा खगोलभौतिकी संबधित विभिन्न विभागों मे सैद्धांतिक, निरीक्षण और प्रायोगिक शोध(theoretical, observational and experimental) विषयों पर स्नातक स्तर से आरंभ कर डाक्टरल स्तर तक शिक्षण देता है। यहाँ पर छात्रो को अलग से परास्नातक डीग्री के लिये प्रवेश नही दिया जाता है। इस विश्वविद्यालय मे 360 से PhD वैज्ञानिक खगोलभौतिकी केंद्र(Center for Astrophysics (CfA)) मे कार्य करते है जिसमे उन्हे असाधारण रूप से शोधविषयों के ढेर सारे विकल्प मिलते है; साथ ही शिक्षण ग्रहण करने के नये गैरपारंपरिक तरिको जैसे कोर्स और सेमीनार से सीखने का अवसर प्राप्त होता है। हार्वर्ड विश्वविद्यालय के स्नातक छात्र इस विविधतापूर्ण वातावरण का लाभ उठा सकते है जिसमे अत्याधुनिक सुविधाये, प्रयोगशालाये शामिल है और एक मददगार और स्फूर्तिदायक वातावरण मे अध्ययन कर सकते है।
1. मैसाचुसेट्स इंस्टीयुट आफ़ टेक्नालाजी सं रा अमरीका (MASSACHUSETTS INSTITUTE OF TECHNOLOGY (USA))
“मस्तिष्क और हाथ(Mind and Hand)” मैसाचुसेट्स इंस्टीयुट आफ़ टेक्नालाजी का आदर्श-वाक्य है जिसे MIT के नाम से जाना जाता है। यह आदर्श वाक्य इस प्रसिद्ध संस्थान के उद्देश्य को सफ़लतापूर्वक दर्शाता है जोकि विज्ञान, तकनीक और उच्च अध्ययन से प्राप्त उन्नत ज्ञान के अनुप्रयोग से विश्व को एक बेहतर स्थान बनाने के लिये समर्पित है। 1861 मे अपनी स्थापना के समय MIT चिंतको, दार्शनिको और वैज्ञानिको का एक छोटा समूदाय था जो अपने ज्ञान से विश्व को एक बेहतर स्थान बनाना चाहते थे। वर्तमान मे MIT विशालकाय शिक्षण संस्थान बन गया है जिसमे 1,000 से अधिक शिक्षक तथा 11,000 से अधिक स्नातक और परास्नातक छात्र है।

MIT मे अलग से खगोलशास्त्र विभाग नही है लेकिन खगोलशास्त्र संबधित स्नातक तथा परास्नातक संबधित विभिन्न कोर्स भौतिकी विभाग(खगोलभौतिकी)(Department of Physics (astrophysics) ) तथा पृथ्वी विभाग(Department of Earth), वातावरण ,तथा ग्रहीय खगोल विज्ञान विभाग(Atmospheric, and Planetary Sciences (planetary astronomy)) से किये जा सकते है। इन विभागो मे ढेर सारे स्नातक कोर्सो के विकल्प उपलब्ध है।
लेखक का संदेश
वर्तमान काल खगोलभौतिक विज्ञान मे करीयर बनाने के लिये सर्वोत्तम समय है। तकनीक और शैक्षिणिक वातावरण मे उन्नती के साथ सैद्धांतिक और प्रायोगिक खगोलभौतिकी अपने उत्थान की ओर है। लेकिन यह बात हमेशा ध्यान मे रहे कि खगोलभौतिकी का मार्ग गणित और भौतिकी से जाता है।
मूल लेख : Top 5 Universities In The World To Pursue Astronomy And Astrophysics.
लेखक परिचय
लेखक : ऋषभ

लेखक The Secrets of the Universe के संस्थापक तथा व्यवस्थापक है। वे भौतिकी मे परास्नातक के छात्र है। उनकी रूची खगोलभौतिकी, सापेक्षतावाद, क्वांटम यांत्रिकी तथा विद्युतगतिकी मे है।
Admin and Founder of The Secrets of the Universe, He is a science student pursuing Master’s in Physics from India. He loves to study and write about Stellar Astrophysics, Relativity, Quantum Mechanics and Electrodynamics.
Please also write about getting admission in these institutions..
पसंद करेंपसंद करें