सापेक्षतावाद : निष्कर्ष और भविष्य


हमारे समय, स्थान, गति और गुरुत्वाकर्षण के दृष्टिकोण को पूरी तरह परिवर्तित किया। यह न केवल वैज्ञानिक दृष्टिकोण का क्रांतिकारी परिवर्तन था, बल्कि इसके प्रभाव आज भी हमारी आधुनिक तकनीक और ब्रह्मांड विज्ञान में दिखाई देते हैं।

1905 में प्रस्तुत विशेष सापेक्षतावाद ने यह बताया कि समय और स्थान निरपेक्ष नहीं हैं बल्कि पर्यवेक्षक की गति के अनुसार बदल सकते हैं। इसके दस वर्ष बाद 1915 में प्रस्तुत सामान्य सापेक्षतावाद ने गुरुत्वाकर्षण की प्रकृति को समझाने के लिए स्पेस-टाइम की वक्रता की अवधारणा दी।

इन सिद्धांतों ने यह स्पष्ट किया कि ब्रह्मांड केवल वस्तुओं का संग्रह नहीं है, बल्कि यह एक गतिशील ज्यामितीय संरचना है जिसमें पदार्थ और ऊर्जा स्पेस-टाइम को मोड़ते हैं और वही वक्रता वस्तुओं की गति को निर्धारित करती है।

विशेष सापेक्षतावाद ने यह सिद्ध किया कि:

समय और स्थान निरपेक्ष नहीं हैं, बल्कि अवलोकनकर्ता की गति पर निर्भर करते हैं।

गति करते हुए कणों का व्यवहार अलग होता है – समय फैलाव और लंबाई संकुचन इसके उदाहरण हैं।

ऊर्जा और द्रव्यमान का सम्बन्ध E=mc2E = mc^2 ब्रह्मांडीय घटनाओं और तकनीकी अनुप्रयोगों में क्रांतिकारी सिद्ध हुआ।

सामान्य सापेक्षतावाद ने यह दर्शाया कि:

गुरुत्वाकर्षण केवल बल नहीं, बल्कि स्पेसटाइम की वक्रता का परिणाम है।

ब्लैक होल, न्यूट्रॉन तारे, गुरुत्व तरंगें और गुरुत्वीय लेंसिंग जैसी घटनाओं की व्याख्या इसी सिद्धांत से होती है।

यह ब्रह्मांड के विस्तार, संरचना और ब्रह्मांडीय समय की व्याख्या में आधार बन गया।

प्रयोगात्मक प्रमाण, जैसे GPS उपग्रहों में समय सुधार, LIGO में गुरुत्व तरंगों की खोज, ब्लैक होल इमेजिंग, और सूर्य के पार प्रकाश का वक्रण, इन सिद्धांतों की वास्तविकता को पुष्ट करते हैं।

आज सापेक्षतावाद केवल एक स्थापित सिद्धांत नहीं बल्कि भविष्य की भौतिकी और ब्रह्मांड विज्ञान का मार्गदर्शक सिद्धांत है। इस अध्याय में हम यह समझेंगे कि आने वाले दशकों और सदियों में सापेक्षतावाद किन-किन नए वैज्ञानिक क्षेत्रों को जन्म दे सकता है। पढ़ना जारी रखें सापेक्षतावाद : निष्कर्ष और भविष्य

हार्वर्ड वर्गीकरण प्रणाली(Harvard Classification System)

खगोल भौतिकी 9 : तारों का वर्णक्रम के आधार पर वर्गीकरण (SPECTRAL CLASSIFICATION)


लेखक : ऋषभ यह लेख ’मूलभूत खगोलभौतिकी (Basics of Astrophysics)’ शृंखला मे नंवा लेख है और अब तक की यात्रा रोचक रही है। हमने एक सरल प्रश्न से आरंभ किया था कि खगोलभौतिकी क्या है? इसके पश्चात हमने इस क्षेत्र … पढ़ना जारी रखें खगोल भौतिकी 9 : तारों का वर्णक्रम के आधार पर वर्गीकरण (SPECTRAL CLASSIFICATION)

समय एक भ्रम : ब्रायन ग्रीन


“एक समय की बात है(Once Upon a time)”……..। बहुत सारी अच्छी कहानियों की शुरुआत इस जादुई वाक्यांश से शुरू होती है लेकिन समय की कहानी क्या है ? हमलोग हमेशा कहते है समय व्यतीत होता है, समय धन है, हम … पढ़ना जारी रखें समय एक भ्रम : ब्रायन ग्रीन

सापेक्षतावाद के बारे मे जानने योग्य 12 तथ्य


आइंस्टाइन ने अपने सापेक्षतावाद सिद्धांत के द्वारा विश्व का अंतरिक्ष, समय, द्रव्यमान, ऊर्जा और गुरुत्वाकर्षण के प्रति दृष्टिकोण बदल कर रख दिया था। 1. आइंस्टाइन से पहले गति के को समझने के लिये आइजैक न्यूटन के नियमो का प्रयोग किया … पढ़ना जारी रखें सापेक्षतावाद के बारे मे जानने योग्य 12 तथ्य

प्रश्न आपके उत्तर हमारे : सितंबर 1, 2013 से सितंबर 30,2013 तक के प्रश्न


जहाज लोहे से बना होता है लेकिन पानी मे क्यों नही डूबता ?
जहाज लोहे से बना होता है लेकिन पानी मे क्यों नही डूबता ?

प्रश्न 1 : जब एक लोहे का टुकडा पानी मेँ डूब जाता है तो लोहे का बडा जहाज क्योँ नहीँ डूबता?

-Mahesh Manikpuri  सितम्बर 2, 2013

उत्तर : आर्कमीडीज के सिद्धांत से! लोहे के जहाज़ का आयतन(volume) उसके भार(weight) से अधिक होता है। लोहे का जहाज़ अपने आयतन के बराबर पानी विस्थापित(displace) करता है, यह विस्थापित जल अपने आयतन के तुल्य बल(force) जहाज़ पर लगाता है जिससे जहाज़ पानी पर तैरता है।

जबकि लोहे के टुकड़े का आयतन उसके भार से कम होता है, उसके द्वारा विस्थापित जल उसके भार से कम होता है जिससे वह डूब जाता है।

प्रश्न 2:पहले मुर्गी आयी या अण्डा?

-सागर सितम्बर 2, 2013

उत्तर: जीव विज्ञान के अनुसार जीवों का विकास क्रमिक रूप से हुआ है। मुर्गी और अंडे के विकास मे लाखों वर्ष लगे है। “मुर्ग़ी और अंडे मे पहले कौन आया?” इस प्रश्न के कोई मायने नहीं है क्योंकि इन दोनो का विकास एक साथ एक क्रम मे हुआ है। 

प्रश्न 3 :क्वांटम कंप्यूटर किस सिद्धांत पर आधारित हैं और यह हमारे आज के कंप्यूटर से किस प्रकार भिन्न होंगे? और आज क्या इन्हें बनाया जा चुका है?और एक सिद्धांत है जिसका मुझे नाम नहीं पता । पर वो शायद कुछ ऐसा है कि एक कण के साथ जो होता है वही किसी दुसरे के साथ भी होता है। और शायद इसकी खोज आइन्स्टीन ने की थी। तो यह सिद्धांत सही से वास्तव में क्या है और इसका नाम क्या है ये मुझे नहीं पता। कृपया इसे बताएं।

-अनमोल सितम्बर 2, 2013

उत्तर : क्वांटम कंप्युटर अभी एक अवधारणा है इसमे सूचनाये क्वांटम टेलीपोर्टेशन के द्वारा एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचायी जायेंगी। दूसरा प्रश्न जिस शब्द को आप भूल गये है वह “क्वांटम एन्टेंगलमेंट” है जो कि क्वांटम टेलीपोर्टेशन से ही संबधित है। इस विषय पर एक लेख क्वांटम भौतिकी श्रॄंखला मे है।

प्रश्न 4 :सर समय क्यो केवल आगे ही क्यो चलता है पिछे क्यो नही

-Ashutosh rao सितम्बर 4, 2013

मेरे पास पूरा उत्तर तो नही लेकिन इस लेख को पढे।

प्रश्न 5: अगर फ्युचर होता है तो हमे फ्युचर मे टाईम मशीन बना ली होगी तो फिर फ्युचर से हमे मिलने कोई क्यों नही आया ?

-अविशेष सितम्बर 7, 2013

यह एक मजबूत तर्क है कि समय यात्रा संभव होती तो भविष्य से समय यात्री आना चाहीये। लेकिन यह भी हो सकता है कि भविष्य के समय यात्री मात्र एक मूक दर्शक हों। वे हम से मिलने मे और कोई बदलाव करने मे असमर्थ हो। समय यात्री शायद भूतकाल मे कोई भी हस्तक्षेप करने मे असमर्थ होंगे क्योकि कोई भी हस्तक्षेप भविष्य को भी बदल देगा। कल्पना किजीये कि कोई समययात्री भूतकाल मे जाकर अपने दादा की उनके विवाह से पहले हत्या कर देता है, इस अवस्था मे वह स्वयं भी पैदा नही हो पायेगा।

पढ़ना जारी रखें “प्रश्न आपके उत्तर हमारे : सितंबर 1, 2013 से सितंबर 30,2013 तक के प्रश्न”

स्टार ट्रेक का अंतरिक्ष यान (यु एस एस एंटरप्रायज)

विज्ञान फंतासी कथाओं मे विज्ञान


स्टार ट्रेक का अंतरिक्ष यान (यु एस एस एंटरप्रायज)
स्टार ट्रेक का अंतरिक्ष यान (यु एस एस एंटरप्रायज)

विज्ञान फतांसी कथायें सामान्यतः ऐसी कल्पित कहानियाँ होती है,जिसकी घटनाये वैज्ञानिक आधार पर संभव होती हैं और वे विज्ञान के मूलभूत नियमो का उल्लंघन नही करती हैं। इन कथाओं का घटनाक्रम भविष्य, भविष्य का विज्ञान और तकनिकी ज्ञान, अंतरिक्ष यात्रा अथवा परग्रही प्राणीयों पर केन्द्रित होता है। कभी कभी वैज्ञानिक आविष्कारों के परिणामो का अध्ययन भी इन कथाओं का उद्देश्य होता है।

विज्ञान गल्प मे तर्कसंगत ढंग से प्रस्तुत समांतर विश्व या भविष्य का भी समावेश होता है। यह जादुई या तिलस्मी कहानीयों के जैसे ही लेकिन भिन्न होती है क्योंकि इस गल्पो की घटनायें वैज्ञानिक आधार पर संभव होती है। इन कहानीयों का घटनाक्रम और पात्र काल्पनिक होते है लेकिन वे विज्ञान के मूलभूत नियमों का पालन करते है।

पढ़ना जारी रखें “विज्ञान फंतासी कथाओं मे विज्ञान”