सापेक्षतावाद : निष्कर्ष और भविष्य


हमारे समय, स्थान, गति और गुरुत्वाकर्षण के दृष्टिकोण को पूरी तरह परिवर्तित किया। यह न केवल वैज्ञानिक दृष्टिकोण का क्रांतिकारी परिवर्तन था, बल्कि इसके प्रभाव आज भी हमारी आधुनिक तकनीक और ब्रह्मांड विज्ञान में दिखाई देते हैं।

1905 में प्रस्तुत विशेष सापेक्षतावाद ने यह बताया कि समय और स्थान निरपेक्ष नहीं हैं बल्कि पर्यवेक्षक की गति के अनुसार बदल सकते हैं। इसके दस वर्ष बाद 1915 में प्रस्तुत सामान्य सापेक्षतावाद ने गुरुत्वाकर्षण की प्रकृति को समझाने के लिए स्पेस-टाइम की वक्रता की अवधारणा दी।

इन सिद्धांतों ने यह स्पष्ट किया कि ब्रह्मांड केवल वस्तुओं का संग्रह नहीं है, बल्कि यह एक गतिशील ज्यामितीय संरचना है जिसमें पदार्थ और ऊर्जा स्पेस-टाइम को मोड़ते हैं और वही वक्रता वस्तुओं की गति को निर्धारित करती है।

विशेष सापेक्षतावाद ने यह सिद्ध किया कि:

समय और स्थान निरपेक्ष नहीं हैं, बल्कि अवलोकनकर्ता की गति पर निर्भर करते हैं।

गति करते हुए कणों का व्यवहार अलग होता है – समय फैलाव और लंबाई संकुचन इसके उदाहरण हैं।

ऊर्जा और द्रव्यमान का सम्बन्ध E=mc2E = mc^2 ब्रह्मांडीय घटनाओं और तकनीकी अनुप्रयोगों में क्रांतिकारी सिद्ध हुआ।

सामान्य सापेक्षतावाद ने यह दर्शाया कि:

गुरुत्वाकर्षण केवल बल नहीं, बल्कि स्पेसटाइम की वक्रता का परिणाम है।

ब्लैक होल, न्यूट्रॉन तारे, गुरुत्व तरंगें और गुरुत्वीय लेंसिंग जैसी घटनाओं की व्याख्या इसी सिद्धांत से होती है।

यह ब्रह्मांड के विस्तार, संरचना और ब्रह्मांडीय समय की व्याख्या में आधार बन गया।

प्रयोगात्मक प्रमाण, जैसे GPS उपग्रहों में समय सुधार, LIGO में गुरुत्व तरंगों की खोज, ब्लैक होल इमेजिंग, और सूर्य के पार प्रकाश का वक्रण, इन सिद्धांतों की वास्तविकता को पुष्ट करते हैं।

आज सापेक्षतावाद केवल एक स्थापित सिद्धांत नहीं बल्कि भविष्य की भौतिकी और ब्रह्मांड विज्ञान का मार्गदर्शक सिद्धांत है। इस अध्याय में हम यह समझेंगे कि आने वाले दशकों और सदियों में सापेक्षतावाद किन-किन नए वैज्ञानिक क्षेत्रों को जन्म दे सकता है। पढ़ना जारी रखें सापेक्षतावाद : निष्कर्ष और भविष्य

खगोल भौतिकी 30 :खगोलभौतिकी की शीर्ष 5 अनसुलझी समस्यायें


लेखक : ऋषभ यह मूलभूत खगोलभौतिकी (Basics of Astrophysics)’ शृंखला का तींसवाँ और अंतिम लेख है। हमने खगोलभौतिकी के बुनियादी प्रश्नो से आरंभ किया था और प्रश्न किया था कि खगोलभौतिकी क्या है? हमने इस विषय को समझने मे सहायक … पढ़ना जारी रखें खगोल भौतिकी 30 :खगोलभौतिकी की शीर्ष 5 अनसुलझी समस्यायें

श्याम पदार्थ : इन्फ़ोग्राफ़िक


खगोल वैज्ञानिकों के सामने एक अनसुलझी पहेली है जो उन्हे शर्मिन्दा कर देती है। वे ब्रह्मांड के 95% भाग के बारे मे कुछ नहीं जानते है। परमाणु, जिनसे हम और हमारे इर्द गिर्द की हर वस्तु निर्मित है, ब्रह्मांड का … पढ़ना जारी रखें श्याम पदार्थ : इन्फ़ोग्राफ़िक

ब्रह्माण्ड की संरचना भाग 07 : श्याम पदार्थ (Dark Matter) का ब्रह्माण्ड के भूत और भविष्य पर प्रभाव


श्याम पदार्थ की खोज आकाशगंगाओं के द्रव्यमान की गणनाओं मे त्रुटियों की व्याख्या मात्र नही है। अनुपस्थित द्रव्यमान समस्या ने ब्रह्माण्ड की उत्पत्ति के सभी प्रचलित सिद्धांतों पर भी प्रश्नचिह्न लगा दिये हैं। श्याम पदार्थ का अस्तित्व ब्रह्माण्ड के भविष्य पर प्रभाव डालता है।

महाविस्फोट का सिद्धांत(The Big Bang Theory)

1950 के दशक के मध्य मे ब्रह्माण्ड की उत्पत्ति का नया सिद्धांत सामने आया, जिसे महाविस्फोट का सिद्धांत(The Big Bang) नाम दिया गया। इस सिद्धांत के अनुसार ब्रह्माण्ड की उत्पत्ति एक महा-विस्फोट के साथ हुयी। इस सिद्धांत के पीछे आकाशगंगाओं के प्रकाश मे पाया जाने वाला डाप्लर प्रभाव(Dopler Effect) का निरीक्षण था। इसके अनुसार किसी भी दिशा मे दूरबीन को निर्देशित करने पर भी आकाशगंगाओं के केन्द्र से आने वाले प्रकाश मे लाल विचलन(Red Shift) था। (आकाशगंगाओं के  दोनो छोरो मे पाया जाने वाला डाप्लर प्रभाव आकाशगंगा का घूर्णन संकेत करता है।) हर दिशा से आकाशगंगाओं के केन्द्र के प्रकाश मे पाया जाने वाला लाल विचलन यह दर्शाता है कि वे हमसे दूर जा रही हैं। अर्थात हर दिशा मे ब्रह्माण्ड का विस्तार हो रहा है।

पढ़ना जारी रखें “ब्रह्माण्ड की संरचना भाग 07 : श्याम पदार्थ (Dark Matter) का ब्रह्माण्ड के भूत और भविष्य पर प्रभाव”

ब्रह्माण्ड की संरचना भाग 06 : श्याम पदार्थ (Dark Matter)


1928 मे नोबेल पुरस्कार विजेता भौतिक विज्ञानी मैक्स बार्न ने जाट्टीन्जेन विश्वविद्यालय मे कहा था कि

“जैसा कि हम जानते है, भौतिकी अगले छः महिनो मे सम्पूर्ण हो जायेगी।”

उनका यह विश्वास पाल डीरेक के इलेक्ट्रान की व्यवहार की व्याख्या करने वाले समीकरण की खोज पर आधारित था। यह माना जाता था कि ऐसा ही समिकरण प्रोटान के लिए भी होगा। उस समय तक इलेक्ट्रान के अतिरिक्त प्रोटान ही ज्ञात मूलभूत कण था। इस समिकरण के साथ सैद्धांतिक भौतिकी(Theoritical Physics) का अंत था, इसके बाद जानने के लिए कुछ भी शेष नही रह जाता। लेकिन कुछ समय बाद एक नया कण न्यूट्रॉन खोजा गया। इसके बाद मानो भानूमती का पिटारा खूल गया! इतने सारे नये कण खोजे गये कि उनके नामकरण के लीए लैटीन अक्षर कम पढ़ गये।

पढ़ना जारी रखें “ब्रह्माण्ड की संरचना भाग 06 : श्याम पदार्थ (Dark Matter)”

श्याम पदार्थ(Dark Matter)


भौतिकी में श्याम पदार्थ उस पदार्थ को कहते है जो विद्युत चुंबकीय विकिरण (प्रकाश, क्ष किरण) का उत्सर्जन या परावर्तन पर्याप्त मात्रा में नहीं करता जिससे उसे महसूस किया जा सके किंतु उसकी उपस्थिति साधारण पदार्थ पर उसके गुरुत्व प्रभाव से महसूस की जा सकती है। श्याम पदार्थ की उपस्थिति के लिये किये गये निरीक्षणों में प्रमुख है, आकाशगंगाओं की घूर्णन गति, किसी आकाशगंगाओं के समुह में आकाशगंगा की कक्षा मे गति और आकाशगंगा या आकाशगंगा के समुह में गर्म गैसो में तापमान का वितरण है। श्याम पदार्थ की ब्रह्मांड के आकार ग्रहण प्रक्रिया(१) तथा महा विस्फोट केन्द्रीय संश्लेषण(Big Bang Ncleosynthesis)(२)प्रमुख भूमिका रही है। श्याम पदार्थ का प्रभाव ब्रह्मांडीय विकिरण के फैलाव और वितरण में भी रहा है। यह सभी सबूत यह बताते है कि आकाशगंगाये, आकाशगंगा समुह(Cluster) और ब्रह्मांड में पदार्थ की मात्रा निरीक्षित मात्रा से कही ज्यादा है, जो कि मुख्यतः श्याम पदार्थ है जिसे देखा नहीं जा सकता। पढ़ना जारी रखें “श्याम पदार्थ(Dark Matter)”