3I/ATLAS: अंतरखगोलीय धूमकेतु  या एलियन अंतरिक्ष यान?


3I/ATLAS  एक प्राकृतिक अंतरखगोलीय धूमकेतु है। नासा, यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी और अन्य संस्थानों के खगोलविद बताते हैं कि इसके दृश्यमान कोमा, धूल की पूंछ और गैस उत्सर्जन धूमकेतु के व्यवहार के अनुरूप हैं, भले ही इसकी रासायनिक संरचना असामान्य हो। इसमें कृत्रिम प्रणोदन, संचार संकेतों या संरचनात्मक विशेषताओं का कोई प्रमाण नहीं मिला है।

अधिकांश वैज्ञानिक चेतावनी देते हैं कि हालाँकि इसकी विसंगतियाँ अध्ययन के योग्य हैं, लेकिन असाधारण दावों के लिए असाधारण प्रमाण की आवश्यकता होती है , और वर्तमान अवलोकनों को अंतरखगोलीय धूमकेतुओं की संरचना और उत्पत्ति में प्राकृतिक विविधताओं के माध्यम से समझाया जा सकता है।
असामान्य उत्पत्ति के बावजूद 3I/ATLAS ब्रह्माण्ड के अध्ययन के एक असाधारण वैज्ञानिक अवसर का प्रतिनिधित्व करता है। यह शोधकर्ताओं को किसी अन्य तारे के चारों ओर निर्मित पदार्थ का विश्लेषण करने का अवसर प्रदान करता है, जिससे ग्रह प्रणालियों की विविधता और उन्हें आकार देने वाली रासायनिक प्रक्रियाओं के बारे में सुराग मिलते हैं। चाहे अंततः यह एक एलियन कलाकृति साबित हो या अंतरखगोलीय निर्माण का एक प्राकृतिक अवशेष हो, यह पिंड 3I/ATLAS ब्रह्मांड के बारे में मानवता की समझ को विस्तार देता  है और हमें याद दिलाता है कि हम अपने सौर मंडल से परे के विशाल ब्रह्मांड के बारे में वास्तव में कितना कम जानते हैं।
3I/ATLAS पर बहस पृथ्वी से परे जीवन के बारे में मानव की निरंतर जिज्ञासा और वैज्ञानिक संशयवाद तथा कल्पनाशील अन्वेषण के बीच की महीन रेखा को दर्शाती है। हालाँकि वर्तमान साक्ष्य एक प्राकृतिक पिंड की अवधारणा का दृढ़ता से समर्थन करते हैं, ऐसे अंतरखगोलीय मेहमानों का खुले दिमाग से किया गया अध्ययन यह सुनिश्चित करता है कि यदि कोई एलियन यान कभी हमारे सौर मंडल में प्रवेश करता है, तो हम उसे पहचानने के लिए तैयार रहेंगे। इस अर्थ में, 3I/ATLAS न केवल एक अंतरखगोलीय यात्री है, बल्कि ब्रह्मांड और उसमें हमारे स्थान के बारे में ज्ञान की हमारी अपनी खोज को प्रतिबिंबित करने वाला एक दर्पण भी है। पढ़ना जारी रखें 3I/ATLAS: अंतरखगोलीय धूमकेतु  या एलियन अंतरिक्ष यान?

वैज्ञानिक विधी

वैज्ञानिकों का व्यवहार अवैज्ञानिक क्यों?


आधुनिक काल को हम वैज्ञानिक युग की संज्ञा देते हैं। विज्ञान ने मानव के सामर्थ्य एवं सीमाओं का विस्तार किया है। विज्ञान और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के बीच गहरा संबंध होता है। आज अनगिनत उपकरण व डिवाइस हमारे दैनिक जीवन के … पढ़ना जारी रखें वैज्ञानिकों का व्यवहार अवैज्ञानिक क्यों?

क्या रूसी वैज्ञानिको ने एलियन सभ्यता के संकेत ग्रहण किये है ?


30 अगस्त 2016 से इंटरनेट (भारतीय मिडीया भी) मे सेती(SETI- “Search for Extraterrestrial Intelligence”) द्वारा एलीयन सभ्यता के संकेत पाये जाने के समाचार आ रहे है। लेकिन वैज्ञानिक इन समाचारो पर अभी तक सहमत नही है।

HD 164595 नामक सूर्य के जैसे तारे से रूसी खगोल वैज्ञानिक द्वारा ’कृत्रिम’ रेडियो संकेत पाये गये है। यह तारा हमसे 94 प्रकाश वर्ष की दूरी पर है, खगोलिय पैमाने पर यह तारा हमारे पास मे ही है। इस तारे के पास नेपच्युन के आकार के ग्रह की उपस्थिति के स्पष्ट प्रमाण है।

मिडीया इन समाचार से उछल गया है और उन्होने एलियन सभ्यता की खोज की घोषणा कर दी है। उनके अनुसार सेती अंतरिक्ष से आये एक परग्रही रेडियो संकेतो की जांच कर रहा है। लेकिन दूसरी ओर वैज्ञानिक अभी सशंकित है, उनके अनुसार यदि यह किसी एलियन सभ्यता से उत्सर्जित रेडियो संकेत है तो वह सभ्यता काफ़ी उन्नत सभ्यता होगी। वे उस सभ्यता को कार्दाशेव पैमाने पर वर्ग II मे रख रहे है। लेकिन उनके अनुसार यह सब अभी दूर की कौड़ी है। पढ़ना जारी रखें क्या रूसी वैज्ञानिको ने एलियन सभ्यता के संकेत ग्रहण किये है ?

भौतिकी से जुड़ी कुछ सामान्य भ्रांतियाँ


कुछ नया सीखने मे सबसे बड़ी बाधा रहती है हमारे द्वारा पहले से सीखा हुआ (अ)ज्ञान! जिस भरे हुये पात्र मे कुछ और नही भरा जा सकता, उस तरह से कुछ नया सीखने के लिये कभी कभी पहले से सीखा … पढ़ना जारी रखें भौतिकी से जुड़ी कुछ सामान्य भ्रांतियाँ

इंटरनेट पर अफ़वाह

अफ़वाह : नवंबर ब्लैक आउट- पृथ्वी पर पंद्रह दिनो का अंधेरा


इंटरनेट पर एक अफ़वाह घूम रही है कि नवंबर 2015 पंद्रह दिन का ब्लैक आउट रहेगा। कुछ जगह सितंबर 2015 भी है। कुछ समाचार पत्रों ने इसे प्रकाशित भी कर दिया है, चित्रो मे समाचार पत्रो की क्लिप देखीये। इस … पढ़ना जारी रखें अफ़वाह : नवंबर ब्लैक आउट- पृथ्वी पर पंद्रह दिनो का अंधेरा

विकिरण(Radiation) क्या होता है?


विकिरण (Radition)
यह शब्द आजकल भयावहता उत्पन्न करता है। जब भी हम इस शब्द को सुनते है, हमारी आंखो के सामने कैंसर के मरीज, हिरोसीमा और नागासाकी के परमाणु बम द्वारा उत्पन्न विध्वंस आ जाता है।

आधुनिक मीडीया भी हमारे इस भय को बढाने का काम करता है। ज्यादा दिन नही गुजरे है जब जापान मे आयी सुनामी के कारण फुकुशीमा परमाणु संयंत्र दुर्घटना से उत्पन्न विकिरण से पुरे विश्व मे भय उत्पन्न हो गया था। हाल ही मे एक विवादास्पद शोध द्वारा मोबाईल फोन द्वारा कैंसर उत्पन्न किये जाने के समाचार ने भय को बढ़ावा दिया था!

विकिरण होता क्या है ?

वैज्ञानिक परिभाषा के अनुसार:

विकिरण ऊर्जा का वह प्रकार है जो अंतराल मे यात्रा करते समय तरंग जैसा व्यवहार करता है।

इस परिभाषा के अंतर्गत विकिरण मे साधारण दृश्य प्रकाश किरणे, अवरक्त प्रकाश(टी वी के रीमोट से उत्सर्जित) किरणे, रेडीयो तरंग(मोबाईल, रेडीयो, टीवी द्वारा प्रयुक्त), पराबैंगनी किरणे, एक्स रे आ जाती है। पढ़ना जारी रखें “विकिरण(Radiation) क्या होता है?”