शुक्र के सूर्य संक्रमण का सीधा प्रसारण



आज बुधवार, 6 जून, 2012एक दुर्लभ खगोलीय घटना होने वाली है। सूर्य पर शुक्र ग्रह का साया पड़ने वाला है जिसे “शुक्र संक्रमण” कहते हैं।

ये नज़ारा अगले 105 वर्षों तक दोबारा नज़र नहीं आयेगा। हवाई, अलास्का, पूर्वी ऑस्ट्रेलिया और पूर्वी एशिया के आसमान पर इसे छह घंटे से ज्यादा समय तक देखा जा सकेगा।

दुनिया की अन्य जगहों पर इस आकाशीय घटना का आरंभ या अंत ही नजर आएगा।

वैज्ञानिकों के लिए इस घटना का विशेष महत्व है। वे शुक्र संक्रमण के दौरान सूर्य से आने वाले प्रकाश का अध्ययन करेंगे।

इससे उन्हें आकाशगंगा में पृथ्वी के समान अन्य ग्रहों की खोज में मदद मिलेगी।

4 विचार “शुक्र के सूर्य संक्रमण का सीधा प्रसारण&rdquo पर;

Leave a reply to arvind mishra जवाब रद्द करें