
9 मार्च 2011 बुधवार को 11.57 सुबह (पूर्वी अमरीका स्थानीय समय) पर डिस्कवरी अंतरिक्ष यान अपनी अंतिम उड़ान से सकुशल पृथ्वी पर लैंड कर गया। यह चित्र इसी ऐतिहासिक क्षण का है। डिस्कवरी अंतरिक्ष यान ने हब्बल अंतरिक्ष वेधशाला को कक्षा मे स्थापित किया था, दो बार उसकी मरम्मत की थी। इसी यान ने युलीसीस शोध यान का प्रक्षेपण किया था, यह यान मीर अंतरिक्ष केन्द्र से जुड़ने वाला अंतिम यान था, चैलेंजर और कोलंबीया दूर्घटना के बाद उड़ान भरने वाला यान डिस्कवरी ही था। इसी यान ने सर्वाधिक समय अंतरिक्ष मे बिताया था। कुल 365 दिन, पूरा एक वर्ष। एक अंतरिक्ष यान जिसने कुल 238,000,000 किमी की यात्रा की है। मानव निर्मित सबसे ज्यादा उपयोग किया गया अंतरिक्ष यान ! इस यान के चक्के अब हमेशा के लिये पृथ्वी पर थम गये है।