एडविन हब्बल : जब मानव ने जाना कि ब्रह्मांड हमारी आकाशगंगा “मंदाकिनी” से कहीं अधिक विशाल है


एडविन हब्बल (Edwin Hubble) आधुनिक खगोल विज्ञान के उन महान वैज्ञानिकों में से थे, जिन्होंने ब्रह्मांड के प्रति मानव की सोच को हमेशा के लिए बदल दिया। एंड्रोमेडा आकाशगंगा की दूरी मापकर उन्होंने यह स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई कि हमारी मंदाकिनी ही सम्पूर्ण ब्रह्मांड नहीं है। आकाशगंगाओं के रेडशिफ्ट और दूरी के बीच संबंध ने ब्रह्मांड के विस्तार के प्रमाण प्रस्तुत किए, जिसे आज हब्बल-लेमैत्रे नियम के नाम से जाना जाता है। जानिए उस वैज्ञानिक की प्रेरक कहानी, जिसके अवलोकनों ने बिग बैंग सिद्धांत और आधुनिक ब्रह्मांड विज्ञान की समझ को नई दिशा दी और जिनके सम्मान में नासा ने हब्बल स्पेस टेलीस्कोप का नामकरण किया। पढ़ना जारी रखें एडविन हब्बल : जब मानव ने जाना कि ब्रह्मांड हमारी आकाशगंगा “मंदाकिनी” से कहीं अधिक विशाल है

सापेक्षतावाद : सापेक्षतावाद और ब्रह्मांड


रात के अंधेरे में जब हम तारों भरे आकाश को देखते हैं, तो यह शांत और स्थिर दिखाई देता है। लेकिन आधुनिक भौतिकी हमें बताती है कि यह दृश्य एक भ्रम है। वास्तव में, ब्रह्मांड लगातार बदल रहा है—फैल रहा है, विकसित हो रहा है और गुरुत्वाकर्षण की अदृश्य डोर से बंधा हुआ है। इस महान ब्रह्मांडीय नाटक को समझने की कुंजी है—सापेक्षतावाद का सिद्धांत, जिसे महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन ने प्रस्तुत किया था।

आधुनिक खगोल भौतिकी में सापेक्षतावाद वह सिद्धांत है जिसने ब्रह्मांड की उत्पत्ति, संरचना, विकास और भविष्य को समझने का वैज्ञानिक आधार प्रदान किया। महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन द्वारा प्रतिपादित सामान्य सापेक्षतावाद (General Relativity) ने यह बताया कि गुरुत्वाकर्षण वास्तव में कोई साधारण बल नहीं है, बल्कि यह स्थान-समय (Space-Time) की वक्रता है। इसी सिद्धांत के आधार पर वैज्ञानिकों ने ब्रह्मांड के विस्तार, बिग बैंग, आकाशगंगाओं की संरचना और ब्रह्मांड के संभावित भविष्य का अध्ययन किया।

सापेक्षतावाद सिद्धांत ने न केवल स्थान (Space) और समय (Time) की हमारी पारंपरिक धारणाओं को बदला, बल्कि यह भी बताया कि गुरुत्वाकर्षण (Gravity) वास्तव में क्या है और ब्रह्मांड कैसे कार्य करता है। सापेक्षतावाद के कारण ही हम ब्लैक होल, ब्रह्मांड का विस्तार, गुरुत्वीय तरंगें और ब्रह्मांड की उत्पत्ति जैसी घटनाओं को समझ पाए हैं।

यह सिद्धांत केवल गणितीय समीकरणों का संग्रह नहीं, बल्कि ब्रह्मांड की उत्पत्ति, संरचना और भविष्य को समझने का एक शक्तिशाली उपकरण है। पढ़ना जारी रखें सापेक्षतावाद : सापेक्षतावाद और ब्रह्मांड

ओल्बर्स का पैराडाक्स

रात्रि आसमान मे अंधेरा क्यों छाया रहता है ? ओल्बर्स का पैराडाक्स


ब्रह्मांड मे अरबो आकाशगंगाये है, हर आकाशगंगा मे अरबो तारे है। यदि हम आकाश की ओर नजर उठाये तो इन तारों की संख्या के आधार पर आकाश के हर बिंदु पर कम से कम एक तारा होना चाहिये? तो रात्रि … पढ़ना जारी रखें रात्रि आसमान मे अंधेरा क्यों छाया रहता है ? ओल्बर्स का पैराडाक्स

एडवीन हबल( Edwin Hubble)

आधुनिक खगोलशास्त्र के पितामह : एडवीन हबल


एडविन हबल ब्रह्मांड के विस्तार सिद्धांत के प्रवर्तक और आधुनिक खगोल विज्ञान के पितामह थे । हबल बीसवीं सदी के अग्रणी खगोलविदों में से एक थे । उन पर ही हबल अंतरिक्ष टेलीस्कोप का नामकरण हुआ था । 1920 के … पढ़ना जारी रखें आधुनिक खगोलशास्त्र के पितामह : एडवीन हबल

हबल दूरबीन

हबल अंतरिक्ष दूरबीन : जब 1.6 अरब डॉलर के प्रोजेक्ट को बर्बाद होने से बचाया गया!


अंतरिक्ष को देखने का हमारा नज़रिया पूरी तरह से बदल देने वाले हबल वेधशाला इस महीने 25 साल की हो गयी। 25 साल पहले अप्रैल 1990 में दूरबीन हबल अपनी अंतरिक्ष यात्रा पर शटल ‘डिस्कवरी’ में सवार हो कर निकली … पढ़ना जारी रखें हबल अंतरिक्ष दूरबीन : जब 1.6 अरब डॉलर के प्रोजेक्ट को बर्बाद होने से बचाया गया!

हबल दूरबीन के शानदार 25 वर्ष पूरे


हबल दूरबीन
हबल दूरबीन

आज 25 अप्रैल 2015 को हबल दूरबीन ने अपने जीवन के पच्चीस वर्ष पूरे कर लिये है। इस दूरबीन ने खगोल विज्ञान में क्रांतिकारी परिवर्तन लाते हुए ब्रह्मांड के बारे में हमारी समझ को बदल डाला है।

सृष्टि के आरंभ और उम्र के बारे में हबल ने अनेक नए तथ्यों से हमें अवगत कराया है। इसकी उपलब्धियों मे एक ब्रह्मांड की उम्र के बारे में सबूत जुटाने की है। हबल के सहारे खगोलविदों की एक टोली ने 7000 प्रकाश वर्ष दूर ऊर्जाहीन अवस्था की ओर बढ़ते प्राचीनतम माने जाने वाले तारों के एक समूह को खोज निकाला है। इन तारों के बुझते जाने की रफ़्तार के आधार पर ब्रह्मांड की उम्र 13 से 14 अरब वर्ष के बीच आँकी गई है। इसके अतिरिक्त पिछले 12 वर्षों के दौरान इस दूरबीन ने सुदूरवर्ती अंतरिक्षीय पिंडों के हज़ारों आकर्षक चित्र भी उपलब्ध कराए हैं।

हबल दूरबीन की कक्षा
हबल दूरबीन की कक्षा

हबल अंतरिक्ष दूरदर्शी (Hubble Space Telescope (HST)) वास्तव में एक खगोलीय दूरदर्शी है जो अंतरिक्ष में कृत्रिम उपग्रह के रूप में स्थित है, इसे 25 अप्रैल सन् 1990 में अमेरिकी अंतरिक्ष यान डिस्कवरी की मदद से इसकी कक्षा में स्थापित किया गया था। हबल दूरदर्शी को अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ‘ नासा ‘ ने यूरोपियन अंतरिक्ष एजेंसी के सहयोग से तैयार किया था। अमेरिकी खगोलविज्ञानी एडविन पोंवेल हबल के नाम पर इसे ‘ हबल ‘ नाम दिया गया। यह नासा की प्रमुख वेधशालाओं में से एक है। पहले इसे वर्ष 1983 में लांच करने की योजना बनाई गई थी, लेकिन कुछ तकनीकी खामियों और बजट समस्याओं के चलते इस परियोजना में सात साल की देरी हो गई। पढ़ना जारी रखें “हबल दूरबीन के शानदार 25 वर्ष पूरे”