सापेक्षतावाद : निष्कर्ष और भविष्य


हमारे समय, स्थान, गति और गुरुत्वाकर्षण के दृष्टिकोण को पूरी तरह परिवर्तित किया। यह न केवल वैज्ञानिक दृष्टिकोण का क्रांतिकारी परिवर्तन था, बल्कि इसके प्रभाव आज भी हमारी आधुनिक तकनीक और ब्रह्मांड विज्ञान में दिखाई देते हैं।

1905 में प्रस्तुत विशेष सापेक्षतावाद ने यह बताया कि समय और स्थान निरपेक्ष नहीं हैं बल्कि पर्यवेक्षक की गति के अनुसार बदल सकते हैं। इसके दस वर्ष बाद 1915 में प्रस्तुत सामान्य सापेक्षतावाद ने गुरुत्वाकर्षण की प्रकृति को समझाने के लिए स्पेस-टाइम की वक्रता की अवधारणा दी।

इन सिद्धांतों ने यह स्पष्ट किया कि ब्रह्मांड केवल वस्तुओं का संग्रह नहीं है, बल्कि यह एक गतिशील ज्यामितीय संरचना है जिसमें पदार्थ और ऊर्जा स्पेस-टाइम को मोड़ते हैं और वही वक्रता वस्तुओं की गति को निर्धारित करती है।

विशेष सापेक्षतावाद ने यह सिद्ध किया कि:

समय और स्थान निरपेक्ष नहीं हैं, बल्कि अवलोकनकर्ता की गति पर निर्भर करते हैं।

गति करते हुए कणों का व्यवहार अलग होता है – समय फैलाव और लंबाई संकुचन इसके उदाहरण हैं।

ऊर्जा और द्रव्यमान का सम्बन्ध E=mc2E = mc^2 ब्रह्मांडीय घटनाओं और तकनीकी अनुप्रयोगों में क्रांतिकारी सिद्ध हुआ।

सामान्य सापेक्षतावाद ने यह दर्शाया कि:

गुरुत्वाकर्षण केवल बल नहीं, बल्कि स्पेसटाइम की वक्रता का परिणाम है।

ब्लैक होल, न्यूट्रॉन तारे, गुरुत्व तरंगें और गुरुत्वीय लेंसिंग जैसी घटनाओं की व्याख्या इसी सिद्धांत से होती है।

यह ब्रह्मांड के विस्तार, संरचना और ब्रह्मांडीय समय की व्याख्या में आधार बन गया।

प्रयोगात्मक प्रमाण, जैसे GPS उपग्रहों में समय सुधार, LIGO में गुरुत्व तरंगों की खोज, ब्लैक होल इमेजिंग, और सूर्य के पार प्रकाश का वक्रण, इन सिद्धांतों की वास्तविकता को पुष्ट करते हैं।

आज सापेक्षतावाद केवल एक स्थापित सिद्धांत नहीं बल्कि भविष्य की भौतिकी और ब्रह्मांड विज्ञान का मार्गदर्शक सिद्धांत है। इस अध्याय में हम यह समझेंगे कि आने वाले दशकों और सदियों में सापेक्षतावाद किन-किन नए वैज्ञानिक क्षेत्रों को जन्म दे सकता है। पढ़ना जारी रखें सापेक्षतावाद : निष्कर्ष और भविष्य

ब्लैक होल: एक झटके में निकली आठ सूर्यो के तुल्य ऊर्जा


सोचिए कि अगर आठ सूर्य की ऊर्जा एकसाथ अचानक निकले तो क्या होगा? यह दो ब्लैक होल्स के बीच अब तक के देखे गए सबसे बड़े विलय से निकलने वाली यह गुरुत्वाकर्षण “शॉकवेव” है। पिछले साल मई में इस निरिक्षित … पढ़ना जारी रखें ब्लैक होल: एक झटके में निकली आठ सूर्यो के तुल्य ऊर्जा

ब्लैक होल की प्रथम तस्वीर - अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने 10 अप्रैल २०१९ को ब्लैकहोल की पहली तस्वीर जारी की। आकाशगंगा एम87 में 53.5 मिलियन प्रकाश-वर्ष दूर मौजूद इस विशालकाय ब्लैक होल की तस्वीर जारी की गई है। वैज्ञानिकों ने ब्रसल्ज, शंघाई, तोक्यो, वॉशिंगटन, सैंटियागो और ताइपे में एकसाथ प्रेस वार्ता की और जिस दौरान इस तस्वीर को जारी किया गया।

ब्लैक होल का चित्र मानव इतिहास की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक क्यों है?


लेखक : डॉ मेहेर वान 10 अप्रैल 2019 को जब “इवेंट होराइजन टेलेस्कोप” की टीम ने पहली बार ब्लैक होल का सच्चा चित्र प्रस्तुत किया तो पूरी दुनियाँ वैज्ञानिकों की इस उपलब्धि पर जोश ख़ुशी से झूम उठी। जिन्हें यह … पढ़ना जारी रखें ब्लैक होल का चित्र मानव इतिहास की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक क्यों है?

खगोल भौतिकी 2 : विद्युत चुंबकीय (EM SPECTRUM) क्या है और वह खगोलभौतिकी (ASTROPHYSICS) मे महत्वपूर्ण उपकरण क्यों है ?


लेखिका याशिका घई(Yashika Ghai) कितना अद्भुत है कि हम खूबसूरत तारों , ग्रहों, चंद्रमा और सूर्य से लाखों करोड़ो किलोमीटर दूर रहते हुये भी उनके विषय मे बहुत कुछ जानते और समझते है। यह लेख ’मूलभूत खगोलभौतिकी (Basics of Astrophysics)’ शृंखला … पढ़ना जारी रखें खगोल भौतिकी 2 : विद्युत चुंबकीय (EM SPECTRUM) क्या है और वह खगोलभौतिकी (ASTROPHYSICS) मे महत्वपूर्ण उपकरण क्यों है ?

ब्लैक होल की प्रथम तस्वीर - अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने 10 अप्रैल २०१९ को ब्लैकहोल की पहली तस्वीर जारी की। आकाशगंगा एम87 में 53.5 मिलियन प्रकाश-वर्ष दूर मौजूद इस विशालकाय ब्लैक होल की तस्वीर जारी की गई है। वैज्ञानिकों ने ब्रसल्ज, शंघाई, तोक्यो, वॉशिंगटन, सैंटियागो और ताइपे में एकसाथ प्रेस वार्ता की और जिस दौरान इस तस्वीर को जारी किया गया।

ऐतिहासिक उपलब्धि : ब्लैक होल (श्याम विवर) का प्रथम चित्र


1979 मे खगोल भौतिक वैज्ञानिक जीन-पियरे ल्यूमिनेट(Jean-Pierre Luminet) के पास सुपरकंप्युटर नही था लेकिन उन्होने विश्व को दिखाया था कि कोई ब्लैक होल किस तरह दिखाई देगा। उनके पास IBM का कंप्युटर IBM 7040 और कुछ पंच्ड कार्ड्स( punch cards) … पढ़ना जारी रखें ऐतिहासिक उपलब्धि : ब्लैक होल (श्याम विवर) का प्रथम चित्र

श्याम वीवर द्वारा गैस के निगलने से एक्रेरीशन डीस्क का निर्माण तथा एक्स रे का उत्सर्जन

ब्लैक होल की रहस्यमय दुनिया


कृष्ण विवर(श्याम विवर) अर्थात ब्लैक होल (Black hole) अत्यधिक घनत्व तथा द्रव्यमान वाले ऐसें पिंड होते हैं, जो आकार में बहुत छोटे होते हैं। इसके अंदर गुरुत्वाकर्षण इतना प्रबल होता है कि उसके चंगुल से प्रकाश की किरणों निकलना भी … पढ़ना जारी रखें ब्लैक होल की रहस्यमय दुनिया