
कासीनी अंतरिक्षयान द्वारा ली गयी ये अद्भूत तस्वीर !
इस चित्र मे उपर का पिंड शनि का चंद्रमा रीआ है, जो कि 1500 किमी व्यास का है। इस चित्र मे रीआ का दक्षिणी ध्रुव दिखायी दे रहा है। दूर दिखायी दे रहा चंद्रमा डीओने है, जो 1100 किमी व्यास का है। कासीनी शनि के विषुवत के प्रतल मे है, इस कारण शनि के वलयो के किनारे ही दिखायी दे रहे है। ध्यान दें कि डीओने शनि के वलयो के दूसरी ओर दिखायी दे रहा है जिससे उसका निचला हिस्सा वलयों से ढंका हुआ है। इस चित्र मे शनि दिखायी नही दे रहा है लेकिन वह इस चित्र के बायें है।
रीआ डीओने से थोड़ा ही बड़ा है लेकिन इस चित्र को लेते समय कासीनी के समीप अर्थात 61,000 किमी पर था जबकि डीओने 924,000 किमी पर था। इसलिये डीओने इतना छोटा दिख रहा है। इस चित्र मे डीओने पृथ्वी से चंद्रमा के दृश्य आकार से दुगुना दिखायी दे रहा है। डीओने और रीआ पानी की बर्फ और कुछ मात्रा मे चट्टान से बने है। दोनो पर उल्कापातो से बने क्रेटर बड़ी मात्रा मे दिखायी दे रहे है।
Reblogged this on oshriradhekrishnabole.
पसंद करेंपसंद करें