विभा चौधरी : भारतीय विज्ञान का वह सितारा, जिसकी चमक को दुनिया पहचानने में देर कर गई
विज्ञान के इतिहास में कुछ नाम ऐसे होते हैं, जिनका योगदान उनके जीवनकाल में उतनी पहचान नहीं पाता, जितना वे वास्तव में deserve करते हैं। उनकी प्रयोगशालाओं में की गई मेहनत, उनके शोध और उनकी वैज्ञानिक दृष्टि आने वाली पीढ़ियों के लिए रास्ते खोलती है, लेकिन इतिहास के पन्नों में उनका उल्लेख कहीं पीछे छूट जाता है। भारत की ऐसी ही एक विलक्षण वैज्ञानिक थीं डॉ. बिभा चौधुरी (Bibha Chowdhuri)। उन्होंने उस दौर में आधुनिक भौतिकी के कठिनतम विषयों पर शोध किया, जब भारत में महिलाओं के लिए विज्ञान की उच्च शिक्षा और शोध के अवसर बेहद सीमित थे।
उनका जीवन इस बात का उदाहरण है कि वैज्ञानिक प्रतिभा को न तो सामाजिक परिस्थितियां रोक सकती हैं और न ही संसाधनों की कमी। उनका पूरा जीवन ब्रह्मांड के रहस्यों और पदार्थ के सबसे सूक्ष्म कणों को समझने की जिज्ञासा को समर्पित रहा। पढ़ना जारी रखें विभा चौधरी : भारतीय विज्ञान का वह सितारा, जिसकी चमक को दुनिया पहचानने में देर कर गई
