सापेक्षतावाद : निष्कर्ष और भविष्य


हमारे समय, स्थान, गति और गुरुत्वाकर्षण के दृष्टिकोण को पूरी तरह परिवर्तित किया। यह न केवल वैज्ञानिक दृष्टिकोण का क्रांतिकारी परिवर्तन था, बल्कि इसके प्रभाव आज भी हमारी आधुनिक तकनीक और ब्रह्मांड विज्ञान में दिखाई देते हैं।

1905 में प्रस्तुत विशेष सापेक्षतावाद ने यह बताया कि समय और स्थान निरपेक्ष नहीं हैं बल्कि पर्यवेक्षक की गति के अनुसार बदल सकते हैं। इसके दस वर्ष बाद 1915 में प्रस्तुत सामान्य सापेक्षतावाद ने गुरुत्वाकर्षण की प्रकृति को समझाने के लिए स्पेस-टाइम की वक्रता की अवधारणा दी।

इन सिद्धांतों ने यह स्पष्ट किया कि ब्रह्मांड केवल वस्तुओं का संग्रह नहीं है, बल्कि यह एक गतिशील ज्यामितीय संरचना है जिसमें पदार्थ और ऊर्जा स्पेस-टाइम को मोड़ते हैं और वही वक्रता वस्तुओं की गति को निर्धारित करती है।

विशेष सापेक्षतावाद ने यह सिद्ध किया कि:

समय और स्थान निरपेक्ष नहीं हैं, बल्कि अवलोकनकर्ता की गति पर निर्भर करते हैं।

गति करते हुए कणों का व्यवहार अलग होता है – समय फैलाव और लंबाई संकुचन इसके उदाहरण हैं।

ऊर्जा और द्रव्यमान का सम्बन्ध E=mc2E = mc^2 ब्रह्मांडीय घटनाओं और तकनीकी अनुप्रयोगों में क्रांतिकारी सिद्ध हुआ।

सामान्य सापेक्षतावाद ने यह दर्शाया कि:

गुरुत्वाकर्षण केवल बल नहीं, बल्कि स्पेसटाइम की वक्रता का परिणाम है।

ब्लैक होल, न्यूट्रॉन तारे, गुरुत्व तरंगें और गुरुत्वीय लेंसिंग जैसी घटनाओं की व्याख्या इसी सिद्धांत से होती है।

यह ब्रह्मांड के विस्तार, संरचना और ब्रह्मांडीय समय की व्याख्या में आधार बन गया।

प्रयोगात्मक प्रमाण, जैसे GPS उपग्रहों में समय सुधार, LIGO में गुरुत्व तरंगों की खोज, ब्लैक होल इमेजिंग, और सूर्य के पार प्रकाश का वक्रण, इन सिद्धांतों की वास्तविकता को पुष्ट करते हैं।

आज सापेक्षतावाद केवल एक स्थापित सिद्धांत नहीं बल्कि भविष्य की भौतिकी और ब्रह्मांड विज्ञान का मार्गदर्शक सिद्धांत है। इस अध्याय में हम यह समझेंगे कि आने वाले दशकों और सदियों में सापेक्षतावाद किन-किन नए वैज्ञानिक क्षेत्रों को जन्म दे सकता है। पढ़ना जारी रखें सापेक्षतावाद : निष्कर्ष और भविष्य

खगोल भौतिकी 27 :सर्वकालिक 10 शीर्ष खगोलभौतिकी वैज्ञानिक (TOP 10 ASTROPHYSICISTS OF ALL TIME)


लेखक : ऋषभ ’मूलभूत खगोलभौतिकी (Basics of Astrophysics)’ शृंखला अब समाप्ति की ओर है। इसके अंतिम कुछ लेखो मे हम खगोलभौतिकी के कुछ सामान्य विषयों पर चर्चा करेंगे। इस शृंखला के सत्ताइसवें लेख मे हम इतिहास मे जायेंगे और कुछ … पढ़ना जारी रखें खगोल भौतिकी 27 :सर्वकालिक 10 शीर्ष खगोलभौतिकी वैज्ञानिक (TOP 10 ASTROPHYSICISTS OF ALL TIME)

त्री-आयामी

ब्रह्मांड मे कितने आयाम ?


ब्रह्मांड की उत्पत्ति सदियो से ही मनुष्य के लिए रहस्य से भरा विषय रहा है हालांकि ब्रह्माण्ड की उत्पत्ति को समझने के लिए कई वैज्ञानिक शोध किये गए कई सिद्धान्तों का जन्म भी हुआ फिर बिग बैंग सिद्धान्त को सर्वमान्य … पढ़ना जारी रखें ब्रह्मांड मे कितने आयाम ?

श्याम वीवर द्वारा गैस के निगलने से एक्रेरीशन डीस्क का निर्माण तथा एक्स रे का उत्सर्जन

ब्लैक होल की रहस्यमय दुनिया


कृष्ण विवर(श्याम विवर) अर्थात ब्लैक होल (Black hole) अत्यधिक घनत्व तथा द्रव्यमान वाले ऐसें पिंड होते हैं, जो आकार में बहुत छोटे होते हैं। इसके अंदर गुरुत्वाकर्षण इतना प्रबल होता है कि उसके चंगुल से प्रकाश की किरणों निकलना भी … पढ़ना जारी रखें ब्लैक होल की रहस्यमय दुनिया

श्याम वीवर का परिकल्पित चित्र

ब्रह्माण्ड की संरचना भाग 13 : श्याम विवर के विचित्र गुण


श्याम विवर कैसे दिखता है ?

कल्पना कीजिए की आप किसी श्याम विवर की सुरक्षित दूरी पर(घटना क्षितीज Event-Horizon से बाहर) परिक्रमा कर रहे है। आप को आकाश कैसा दिखायी देगा ? साधारणतः आपको पृष्ठभूमी के तारे निरंतर खिसकते दिखायी देंगे, यह आपकी अपनी कक्षिय गति के कारण है। लेकिन किसी श्याम विवर के पास गुरुत्वाकर्षण दृश्य को अत्यधिक रूप से परिवर्तित कर देता है।

श्याम विवर का परिकल्पित चित्र
श्याम विवर का परिकल्पित चित्र

श्याम विवर के समीप से गुजरने वाली प्रकाश किरणे उसके गुरुत्व की चपेट मे आ जाती है और निकल नही पाती है। इस कारण श्याम विवर के आसपास का क्षेत्र एक काली चकती(Dark Disk) के जैसा दिखायी देता है। श्याम विवर से थोड़ी दूरी पर से गुजरने वाली प्रकाश किरणे गुरुत्व की चपेट मे तो नही आती लेकिन उसके प्रभाव से उनके पथ मे वक्रता आ जाती है। इस प्रभाव के कारण श्याम विवर की पृष्ठभूमि मे तारामंडल विकृत नजर आता है, मनोरंजनगृहों के दर्पणो की तरह। इस प्रभाव से कुछ तारो की एकाधिक छवी दिखायी देती है। आप एक तारे की दो छवियाँ श्याम विवर के दो विपरीत बाजूओं मे देख सकते है क्योंकि श्याम विवर के दोनो ओर से जाने वाली प्रकाश किरणे आपकी ओर मुड़ गयी है। कुछ तारो की कभी कभी असंख्य छवियाँ बन जाती है क्योंकि उनसे निकलने वाली प्रकाश किरणे श्याम विवर के चारो ओर से आपकी ओर मोड़ दी जाती है। पढ़ना जारी रखें “ब्रह्माण्ड की संरचना भाग 13 : श्याम विवर के विचित्र गुण”