तारे का जन्म

लाखों तारे आसमां मे


आप से एक मासूम सा प्रश्न है। कितने दिनों पहले आपने रात्रि में आसमान में सितारों को देखा है ? कुछ दिन, कुछ माह या कुछ वर्ष पहले ? कब आप अपने घर की छत पर या आंगन में आसमानी सितारों के तले सोये है ? बच्चों को तारों को दिखाकर बताया है कि वह जो तारा दिख रहा है वह ध्रुव तारा है, उसके उपर सप्तऋषि है ? वो देखो आकाश के मध्य में व्याघ्र है ?

आज इन तारों के बारे में बात की जाये ।

आसमान में जो टिमटिमाते बिन्दु जैसे तारे दिखायी दे रहे है, वह हमारे सूर्य जैसे विशाल है। इनमें से कुछ तो सूर्य से हज़ारों गुणा बड़े और विशालकाय है। ये तारे हमारी पृथ्वी से हज़ारों अरबों किमी दूर है, इसलिये इतने छोटे दिखायी दे रहे है।

एक तारा एक विशालकाय चमकता हुआ गैस का पिण्ड होता है जो गुरुत्वाकर्षण के कारण बंधा हुआ होता है। पृथ्वी के सबसे पास का तारा सूर्य है, यही सूर्य पृथ्वी की अधिकतर ऊर्जा का श्रोत है। अन्य तारे भी पृथ्वी से दिखायी देते है लेकिन रात में क्योंकि दिन में वे   सूर्य की रोशनी से दब जाते है। एक कारण हमारा वायुमंडल में होनेवाला प्रकाश किरणो का विकिरण है जो धूल के कणों से सूर्य की किरणों के टकराने से उत्पन्न होता है। यह विकिरण वायु मण्डल को ढंक सा लेता है जिससे हम दिन में तारे नहीं देख पाते है। पढ़ना जारी रखें “लाखों तारे आसमां मे”

आकाशगंगा समुह एबेल S0740


अदभूत आकाशगंगाओ का यह समुह पृथ्वी से 4500 लाख प्रकाश वर्ष दूर है। इस आकाशगंगा समुह का नाम एबेल S0740 है। हब्बल द्वारा ली गयी इस तस्वीर … पढ़ना जारी रखें आकाशगंगा समुह एबेल S0740

वलय आकाशगंगा


होग का पिण्ड: एक विचीत्र आकाशगंगा इस चित्र मे एक आकाशगंगा है या दो ? अंतरिक्ष विज्ञानीयो के मन मे यह प्रश्न उस समय खडा हुआ … पढ़ना जारी रखें वलय आकाशगंगा

विशालकाय , महाकाय


एक तारा कितना विशाल हो सकता है ? खुले तारासमुह पिसमीस 24 मे एक तारे के बारे मे अनुमान है कि वह सूर्य से 200  गुना बडा हो … पढ़ना जारी रखें विशालकाय , महाकाय

दो सितारों का मिलन !


ये क्या हो रहा है ? क्या किसी जलधारा मे दो भंवरो का मिलन है ? ये मिलन ही है लेकिन जमीं पर नही आकाश मे, … पढ़ना जारी रखें दो सितारों का मिलन !

लाखों तारे आसमां मे


सामान्यत: तारे अकेले ना होकर एक समूह (Cluster) मे रहते है। तारा समूह दो तरह के होते है खुले हुये और गोलाकार । खुले हुये तारा समूह  ये कभी … पढ़ना जारी रखें लाखों तारे आसमां मे