2026 भौतिकी नोबेल पुरस्कार : फ़्रांसिस हैल्ज़ेन(Francis Halzen)
2026 का भौतिकी नोबेल पुरस्कार और न्यूट्रिनो से खुलते ब्रह्मांड के रहस्य
कल्पना कीजिए कि हम ब्रह्मांड के सबसे हिंसक और रहस्यमय स्थानों को देखने के लिए किसी विशाल दूरबीन को अंतरिक्ष में भेजने के बजाय दक्षिणी ध्रुव की बर्फ के भीतर एक किलोमीटर से भी बड़ी प्रयोगशाला बना दें। और इस प्रयोगशाला में हम ऐसे कणों को पकड़ने की कोशिश करें जो लगभग हर चीज़ को पार करते हुए हमारे शरीर से भी गुजर जाते हैं।
यह सुनने में किसी विज्ञान-कथा जैसा लगता है, लेकिन यही विचार आज आधुनिक खगोल विज्ञान की एक नई शाखा “न्यूट्रिनो खगोल विज्ञान” की आधारशिला बन चुका है।
2026 के भौतिकी के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित कार्य इसी असाधारण विचार से जुड़ा है। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज़ ने फ्रांसिस हेल्ज़ेन (Francis Halzen) को “आइसक्यूब न्यूट्रिनो ऑब्ज़र्वेटरी (IceCube Neutrino Observatory ) में निर्णायक योगदान और खगोलीय स्रोतों से आने वाले उच्च-ऊर्जा न्यूट्रिनो की खोज के लिए सम्मानित किया है। पढ़ना जारी रखें 2026 भौतिकी नोबेल पुरस्कार : फ़्रांसिस हैल्ज़ेन(Francis Halzen)
