सापेक्षतावाद : विशेष एवं सामान्य सापेक्षतावाद के प्रयोगात्मक प्रमाण
सापेक्षतावाद के सिद्धांतों ने हमें ब्रह्मांड के व्यवहार को समझने और आधुनिक तकनीक में अनुप्रयोग करने का मार्ग दिखाया है।
विशेष सापेक्षतावाद के प्रमुख प्रायोगिक प्रमाण
विशेष सापेक्षतावाद (Special Theory of Relativity) आधुनिक भौतिकी का एक अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्धांत है, जिसे 1905 में महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन ने प्रस्तुत किया। यह सिद्धांत मुख्य रूप से उच्च वेग (प्रकाश के वेग के समीप) से गतिमान वस्तुओं के व्यवहार का वर्णन करता है। इस सिद्धांत के दो मुख्य सिद्धांत हैं:
भौतिकी के नियम सभी जड़त्वीय संदर्भ तंत्रों में समान होते हैं।
निर्वात में प्रकाश का वेग सभी प्रेक्षकों के लिए समान रहता है।
यह सिद्धांत केवल गणितीय नहीं है, बल्कि अनेक प्रयोगों द्वारा सिद्ध किया जा चुका है। इन प्रयोगों ने समय प्रसार (Time Dilation), लंबाई संकुचन (Length Contraction), और द्रव्यमान-ऊर्जा संबंध जैसे प्रभावों की पुष्टि की है। पढ़ना जारी रखें सापेक्षतावाद : विशेष एवं सामान्य सापेक्षतावाद के प्रयोगात्मक प्रमाण
