टैकयोन

क्या प्रकाशगति से तेज संचार संभव है?


प्रकाश की गति इतनी ज्यादा होती है कि यह लंदन से न्यूयार्क की दूरी को एक सेकेंड में 50 से ज़्यादा बार तय कर लेगी। लेकिन मंगल और पृथ्वी के बीच (22.5 करोड़ किलोमीटर की दूरी) यदि दो लोग प्रकाश गति से भी बात करें, तो एक को दूसरे तक अपनी बात पहुंचाने में 12.5 मिनट लगेंगे।

वॉयेजर अंतरिक्ष यान हमारी सौर व्यवस्था के सबसे बाहरी हिस्से यानी पृथ्वी से करीब 19.5 अरब किलोमीटर दूर है। हमें पृथ्वी से वहाँ संदेश पहुँचाने में 18 घंटे का वक्त लगता है।इसीलिए प्रकाश से ज्यादा गति में संचार के बारे में दिलचस्पी बढ़ रही है। जी हाँ, अचरज तो होगा पर वैज्ञानिक अब इस दिशा में काम करने में जुटे हैं।

अंतरिक्ष में ख़ासी दूरियों के कारण यदि संदेश प्रकाश की गति से भी भेजा जाए तो उसे एक जगह से दूसरी जगह तक पहुंचने में समय लगता है।

भौतिक विज्ञान क्या कहता है?

वैसे प्रकाश से अधिक गति का संचार भौतिक विज्ञान के स्थापित नियमों को तोड़े बिना संभव नहीं है। लेकिन इस दिशा में कोशिश शुरू हो चुकी है, जिसमें प्रकाश से भी तेज़ गति से संचार को संभव माना जा रहा है। अब तक इस गति को हासिल करने की जरूरत महसूस नहीं होती थी। मनुष्य ने सबसे ज्यादा दूरी चंद्रमा तक तय की है करीब 384,400 किलोमीटर। प्रकाश को ये दूरी तय करने में महज़ 1.3 सेकेंड का वक्त लगता है। अगर कोई चंद्रमा से प्रकाश की गति से संचार करे तो इतना ही वक्त लगेगा। अंतर ज्यादा नहीं है, इसलिए इस मामले में तो प्रकाश से ज्यादा की गति से संचार करने या नहीं करने से फर्क नहीं पड़ता।

लेकिन अगर हम मंगल तक की दूरी तय करें, तो फर्क समझ में आता है। सौर मंडल के बाहरी क्षेत्र में मौजूद वॉयेजर से भी संपर्क साधने के समय प्रकाश से तेज़़ गति से संचार की बात समझ में आती है। सबसे नजदीकी तारा मंडल अल्फ़ा सेटॉरी पृथ्वी से 40 ट्राइलियन किलोमीटर दूर है। वहां के संदेश को पृथ्वी तक पहुंचने में 4 साल का वक्त लगता है। ऐसे में परंपरागत संचार व्यवस्था बहुत उपयोगी नहीं है।

आइंस्टाइन को ग़लत साबित करेंगे?

पढ़ना जारी रखें “क्या प्रकाशगति से तेज संचार संभव है?”

प्रश्न आपके उत्तर हमारे : सितंबर 1, 2013 से सितंबर 30,2013 तक के प्रश्न


जहाज लोहे से बना होता है लेकिन पानी मे क्यों नही डूबता ?
जहाज लोहे से बना होता है लेकिन पानी मे क्यों नही डूबता ?

प्रश्न 1 : जब एक लोहे का टुकडा पानी मेँ डूब जाता है तो लोहे का बडा जहाज क्योँ नहीँ डूबता?

-Mahesh Manikpuri  सितम्बर 2, 2013

उत्तर : आर्कमीडीज के सिद्धांत से! लोहे के जहाज़ का आयतन(volume) उसके भार(weight) से अधिक होता है। लोहे का जहाज़ अपने आयतन के बराबर पानी विस्थापित(displace) करता है, यह विस्थापित जल अपने आयतन के तुल्य बल(force) जहाज़ पर लगाता है जिससे जहाज़ पानी पर तैरता है।

जबकि लोहे के टुकड़े का आयतन उसके भार से कम होता है, उसके द्वारा विस्थापित जल उसके भार से कम होता है जिससे वह डूब जाता है।

प्रश्न 2:पहले मुर्गी आयी या अण्डा?

-सागर सितम्बर 2, 2013

उत्तर: जीव विज्ञान के अनुसार जीवों का विकास क्रमिक रूप से हुआ है। मुर्गी और अंडे के विकास मे लाखों वर्ष लगे है। “मुर्ग़ी और अंडे मे पहले कौन आया?” इस प्रश्न के कोई मायने नहीं है क्योंकि इन दोनो का विकास एक साथ एक क्रम मे हुआ है। 

प्रश्न 3 :क्वांटम कंप्यूटर किस सिद्धांत पर आधारित हैं और यह हमारे आज के कंप्यूटर से किस प्रकार भिन्न होंगे? और आज क्या इन्हें बनाया जा चुका है?और एक सिद्धांत है जिसका मुझे नाम नहीं पता । पर वो शायद कुछ ऐसा है कि एक कण के साथ जो होता है वही किसी दुसरे के साथ भी होता है। और शायद इसकी खोज आइन्स्टीन ने की थी। तो यह सिद्धांत सही से वास्तव में क्या है और इसका नाम क्या है ये मुझे नहीं पता। कृपया इसे बताएं।

-अनमोल सितम्बर 2, 2013

उत्तर : क्वांटम कंप्युटर अभी एक अवधारणा है इसमे सूचनाये क्वांटम टेलीपोर्टेशन के द्वारा एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचायी जायेंगी। दूसरा प्रश्न जिस शब्द को आप भूल गये है वह “क्वांटम एन्टेंगलमेंट” है जो कि क्वांटम टेलीपोर्टेशन से ही संबधित है। इस विषय पर एक लेख क्वांटम भौतिकी श्रॄंखला मे है।

प्रश्न 4 :सर समय क्यो केवल आगे ही क्यो चलता है पिछे क्यो नही

-Ashutosh rao सितम्बर 4, 2013

मेरे पास पूरा उत्तर तो नही लेकिन इस लेख को पढे।

प्रश्न 5: अगर फ्युचर होता है तो हमे फ्युचर मे टाईम मशीन बना ली होगी तो फिर फ्युचर से हमे मिलने कोई क्यों नही आया ?

-अविशेष सितम्बर 7, 2013

यह एक मजबूत तर्क है कि समय यात्रा संभव होती तो भविष्य से समय यात्री आना चाहीये। लेकिन यह भी हो सकता है कि भविष्य के समय यात्री मात्र एक मूक दर्शक हों। वे हम से मिलने मे और कोई बदलाव करने मे असमर्थ हो। समय यात्री शायद भूतकाल मे कोई भी हस्तक्षेप करने मे असमर्थ होंगे क्योकि कोई भी हस्तक्षेप भविष्य को भी बदल देगा। कल्पना किजीये कि कोई समययात्री भूतकाल मे जाकर अपने दादा की उनके विवाह से पहले हत्या कर देता है, इस अवस्था मे वह स्वयं भी पैदा नही हो पायेगा।

पढ़ना जारी रखें “प्रश्न आपके उत्तर हमारे : सितंबर 1, 2013 से सितंबर 30,2013 तक के प्रश्न”