
2022 रसायन नोबेल पुरस्कार :केरोलिन आर बर्टोज़ी (Carolyn R. Bertozzi), मोर्टन मेल्डल(Morten Meldal) तथा के बैरी शार्प्लेस ( K. Barry Sharpless)
वर्ष 2022 का रसायन नोबेल पुरस्कार केरोलिन आर बेर्तोज़ज़ी (Carolyn R. Bertozzi), मोर्टन मैडल (Morten Meldal) तथा के बैरी शार्प्लेस ( K. Barry Sharpless) को दिया गया है।
नोबेल कमेटी के अनुसार इस वर्ष का रसायन नोबेल पुरस्कार अणु निर्माण के नए उपकरण के लिए दिया गया है।
इस वर्ष का नोबेल पुरस्कार जिस कार्य पर दिया गया है वह कहता है कि क्लिक करें – और अणु एक साथ जुड़ जाते है और नया वांछित अणु बनता है।
रसायन विज्ञान 2022 का नोबेल पुरस्कार कठिन प्रक्रियाओं को आसान बनाने के बारे में है। बैरी शार्पलेस और मोर्टन मेल्डल ने रसायन विज्ञान के एक कार्यात्मक रूप की नींव रखी है – “क्लिक करें रसायन विज्ञान(click chemistry)” – जिसमें आणविक संरचना के मूलभूत भाग जल्दी और कुशलता से एक साथ प्रतिक्रिया करते हैं। कैरोलिन बर्टोज़ी ने क्लिक केमिस्ट्री को एक नए आयाम में ले लिया है और जीवित जीवों में इसका उपयोग करना शुरू कर दिया है।
बहुत ही सरल शब्दों में इसे ऐसे मान सकते है, आपके सामने बच्चो के खेलने वाले लीगो ब्लॉक्स है, आप उनमे से मनचाहे ब्लॉक्स पर क्लिक करते है और मनचाही आकृति बन जाती है। अब आप रसायन शास्त्र में लीगो ब्लॉक्स की जगह निर्माण कार्य के मूलभूत अणु ले लें और इस प्रक्रिया से वांछित विशाल अणु बनाये जिसे आप दवा निर्माण या औद्योगिक रसायन विज्ञान में प्रयोग कर सकते है। पढ़ना जारी रखें 2022 रसायन नोबेल पुरस्कार :केरोलिन आर बर्टोज़ी (Carolyn R. Bertozzi), मोर्टन मेल्डल(Morten Meldal) तथा के बैरी शार्प्लेस ( K. Barry Sharpless)