प्रस्तावित ब्रह्माण्ड का सबसे पहला निर्मित तारा, विशाल आकार के साथ नीले रंग में दिखाया गया है। यह तारा पूरी तरह से गैसीय तंतुओं से निर्मित हुआ है इसके पृष्टभूमि पर खगोलीय माइक्रोवेव(cosmic microwave background: CMB) को देखा जा सकता है। यह छवि रेडियो अवलोकनों पर आधारित है क्योंकि हम शुरुआती तारों को सीधे तौर पर नही देख सकते। शोधकर्ताओं के अनुसार खगोलीय माइक्रोवेव पृष्टभूमि की मंदता से तारे की उपस्थिति का अनुमान लगाने में मदद मिलती है क्योंकि खगोलीय माइक्रोवेव सितारों से निकले परावैगनी प्रकाश को अवशोषित कर लेते है। छवि में जहां पर खगोलीय माइक्रोवेव पृष्टभूमि कम है यह दर्शाता है वहां गैसीय तंतु अपेक्षा से कही अधिक ठंडे हो सकते है संभव है वे डार्क मैटर के साथ परस्पर प्रतिक्रिया कर रहे हो। Credit: N.R.Fuller, National Science Foundation.

इस वेबसाईट के बारे मे

यह वेबसाईट विज्ञान की नयी पुरानी जानकारी इंटरनेट पर हिंदी भाषा उपलब्ध कराने का एक प्रयास है। विज्ञान से जुडे हर विषय पर विज्ञान विश्व टीम लिखने का प्रयास करती है लेकिन  भौतिकी और उससे संबधित विषय, ब्रह्माण्ड और उसकी उत्पत्ति से जुडे लेख ज्यादा होने की संभावना है।

इस वेबसाईट मे हम मौलिकता का दावा नही करते है, अधिकतर सामग्री इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी या टीम द्वारा पढ़ी गयी पुस्तकों, लेखो से ली गयी है। टीम का योगदान उन्हे अनुवाद और संपादन कर प्रकाशन करना मात्र है।

63 विचार “इस वेबसाईट के बारे मे&rdquo पर;

  1. महोदय जयहिंद,
    मै नेट पर अरूंधती तारा के बारे मे सर्च कर रहा था , और अचानक आपका यह वेबसाईट हाथ लगा.
    जैसे कोई अनमोल खजाना मिला. अंतरीक्ष विज्ञान मेरे आस्था का विषय है .
    आपका कार्य बहोत सराहनिय है.
    अभिनंदन

    पसंद करें

    1. बरमूडा त्रिभूज मे क्या शोध करना चाहते है आप ? बरमूडा त्रिभूज मे शोध करने के लिये कुछ नही है। वह क्षेत्र कोई रहस्य नही है।

      अधिक जानकारी के लिये यह लेख पंढे : https://vigyanvishwa.in/2014/01/13/bermudatriangle/

      पसंद करें

    1. मनिष, पृथ्वी गेंद के जैसे गोल है। किसी गेंद पर एक स्थान से यात्रा करना प्रारंभ करोगे तो वापिस उसी स्थान पर आओगे। इसका कोई अंतिम बिंदु नही मिलेगा।

      मानलो कि एक बड़ी सी फ़ुटबाल पर चिंटी चल रही है क्या वह कभी किसी अंत पर पहुंचेगी? वह गेंद पर गोल गोल घुमते रहेगी। बस पृथ्वी जैसी विशाल गेंद पर हमारी स्थिति भी चिंटी जैसे है।

      Liked by 1 व्यक्ति

    1. हम बचपन से सुनते आये है कि सूर्य आग का गोला है। लेकिन यह असत्य है।
      सूर्य पर आग नही जल रही है लेकिन वह दीप्तिमान है।
      सूर्य की दीप्ति उसकॆ केंद्र मे चल रही नाभिकिय संलयन की प्रक्रिया से उत्पन्न भीषण ऊर्जा से है। इस प्रक्रिया मे दो हायड्रोजन के परमाणु आपस मे विलिन होकर एक हिलियम परमाणु बनाते है।
      यह प्रक्रिया हायड्रोजन की ज्वलन प्रक्रिया से भिन्न है जिसमे हायड्रोजन आक्सीजन से रासायनिक प्रक्रिया कर पानी बनाती है।

      पसंद करें

  2. सर जी मुझे लगता है की big beng का सीदांत गल्त है । तारो के दूर फेलने का कारण ये नही कुछ और है । मुझे लगता हे की हमारा पूरा ब्र्मांड एक बहुत बड़ी गेलेक्सी है । और इस ब्र्मांड की सारी गेलेक्सी उसी बड़ी गेलेक्सी में है ।ओर ब्र्मांड के केन्द्र में िवशाल पावर है जो इसे गितमान बनाती है ।

    पसंद करें

      1. वायुमंडल लगभग स्थिर मात्रा मे है। इसमे कमी या बढोत्तरी नगण्य होती है। इसकी(Mesosphere तह) की ऊंचाई समुद्रतल सेे 80 किमी की उंचाई तक है। वैसे इसके बाहर 1000 किमी तक वायुमंडल है लेकिन अत्यंत पतला है।

        वायुमंडल मे घटाव सौर वायु द्वारा होता है, सौर वायु वायुमंडल के बाहरी तह से वायु को उड़ा ले जाती है। वायुमंडल मे बढोत्तरी धुमकेतु/उल्काओ के मलबे से पृथ्वी के गुजरने पर होती है।

        पसंद करें

    1. १. तारे टूटते नहीं है, जिसे हम तारे टूटना कहते है वे छोटे पत्थर या चट्टानों होती हैं। इनका वज़न कुछ किलो से लेकर कई टन तक हो सकता है। वे प्ृथ्वी के वातावरण में आकर जल उठते है और तारे का भ्रम उत्पन्न करते हैं। इनकी दिशा सामान्यतः पृथ्वी के घूर्णन के विपरीत अर्थात पूर्व से पश्चिम होती है,लेकिन वे अन्य दिशाओं में भी जा सकते हैं।
      २. इन्द्र धनुष गोलाकार होते है, क्योंकि वे वातावरण में पानी की बूँदों से प्रकाश के गुज़रने से बनते है।

      पसंद करें

      1. Sir good afternoon….. Sir aap ek lekh manushya ki utpatti par
        likhen…. Matlab pehle brahmand bana phir salon baad prithvi
        bani..Phir hajaron salon tak barish hui tab mahasagar bane phir
        achanak ek ekkoshkiya jeev ka janm hua.. Phir usse bahukoshkiya prani
        bane.. Dianasor utpann hua….Phir achanak bhuchal aaya ..Ek pind
        prithvi se takraya….Dianasor mare gaye……Karodo salon baad
        manushya ka dheere dheere kramik vikash hua….Usne aag kaise jalai
        kaise usne pathar ke hathiyar banaye baad mei paltu jaan var
        banaye…… Aur aaj yahan tak pahuncha………..Please sir ish par
        ek vistrit lekh likhen….Lekh bada hoga ishliye do teen ya jyada part
        karen…….Thank u sir

        पसंद करें

  3. मेरे मन में उठते इन सवालों का आप जवाब दे सके तो आपका आभार ,
    १. पृथ्वी अपनी धुरी पर [kmph] किस गति से घुमती है ?
    २. अंतरिक्ष में तैरते उपग्रह क्या किसी भी दिशा और किसी भी गति पर घूमते है या ये पृथ्वी की गति और ग्रुत्वाकर्षण पर निर्भर है ?
    ३.अंतरिक्ष में हम धरती को एक जगह रुक कर देख सकते है या हमे उसके साथ घूमना होगा ?
    इन प्रश्नों से सम्बंधित उत्तर में कोई विडिओ या फोटो क़े कोई लिंक हो तो दीजियेगा ,आपका धन्यवाद ,

    पसंद करें

    1. १. 1674.4 KM/hr
      २. अंतरिक्ष में तैरते उपग्रहों की दिशा और गति कई कारको पर निर्भर है, जिसमें उसकी कक्षा तथा प्रक्षेपण के समय पर प्राप्त गति मुख्य है। उसकी दिशा पृथ्वी की दिशा से विपरीत भी हो सकती है।
      ३. भूस्थानिक कक्षा (geostationary) के उपग्रह पृथ्वी के एक स्थान पर ही रहते है, इसलिये वे दूरसंचार में प्रयोग में आते है। अन्य उपग्रह से पृथ्वी का घुमना देख सकते है, लेकिन उपग्रह भी गति में होगा। पृथ्वी की गति और उपग्रह की गति में अन्तर से पृथ्वी की गति देखी जा सकती है, ठीक वैसे ही जब हम एक ट्रेन से दूसरी ट्रेन की गति देख सकते है।

      आशीष

      पसंद करें

  4. में बहुत दिनों से ऐसी ही एक वेबसाइट खोज रहा था ये रेसेअर्च में बहुत उपयोगी होगी …यदि और कोई वाब्सिते हे तो मुझे जरूर बताइए ..ये बहुत ही उपयोगी है

    पसंद करें

  5. Usage of इंद्रजाल for internet is indeed an inovation. I myself feel that the supreme knowledge has been provide by the Sanskrit and Hindi only and English. It is our duty enrich the material knowledge in Hindi. By supreme knowledge I only mean the spiritual knwoledge and not the material science. Hindi and Sanskrit are already rich in Brahm Gyan.

    पसंद करें

  6. मुझे तो खुद पर गुस्सा आ रहा है कि इतना सुन्दर जानकारी भरा और विज्ञान समर्पित ब्लॉग मेरी नजरों से अभी तक ओझल रहा –बहुत सुन्दर!

    पसंद करें

  7. मुझे यह जानकारी चाहिये कि जमीन पर 500मीटर की दूरी को क्या किसी इलेक्ट्रानिक गैजेट से डिजिटल अंकोँ मेँ नापा जा सकता है और यह दूरी डिजिटल अंकोँ मेँ गैजेट की स्क्रीन पर पढ़ी जा सके इनमेँ से किस गैजेट से 500मीटर की दूरी नापी जा सकती है(laser range finder या golf range finder या distanse laser meter) प्लीज मुझे कोई ईमेल करके बताये ps50236@gmail.com

    पसंद करें

  8. जान कर सच में ख़ुशी हुई कि आप हिंदी भाषा के उद्धार के लिए तत्पर हैं | आप को मेरी ढेरों शुभकामनाएं | मैं ख़ुद भी थोड़ी बहुत कविताएँ लिख लेता हूँ | हाल ही में अपनी किताब भी प्रकाशित की | आप मेरी कविताएँ यहाँ पर पढ़ सकते हैं- http://souravroy.com/poems/

    पसंद करें

  9. नमस्कार,
    मैंने आपका ब्लॉग देखा बेहद ही अच्छा लगा,इतने गूढ़ विषय को इतनी सरलता से समझा दिया है,इसके लिए आपका धन्यवाद,आशा करते हैं कि भौतिक के और गूढ़ रहस्य आपके द्वारा सामने आएंगे।

    आपका
    शंभुनाथ
    नई दिल्ली
    09891588889

    पसंद करें

  10. Vigyan buniaadi zarurat hai. Yanav, Vivad, takleephon se mukt krata hai , Apke
    tamaam sawalon ke Jawab deta aur Aapko Koi Shikayat Nahi Hohi. Vigyan apko Ishwar ke Behad karaab le Jataa hai.

    Bahut Dhanwad Apka Is Koshish ke liye, Kuchh Mai Bhee Yagdaan karunga,
    Lekin Ek Shikayat Hai,
    Hijje (Spelling Mistakes) Bahut hi Hain

    Krishan

    पसंद करें

Leave a reply to shashank shukla जवाब रद्द करें