सौर मंडल के बाहर की सैर


न्यु हारिजोंस(New Horizones) अंतरिक्षयान के प्लूटो अभियान की सफलता के साथ ही मानव ने सौर मंडल के मुख्य पिंडो की प्राथमिक यात्रा पूरी कर ली है। अब ब्रेकथ्रु स्टारशाट(Breakthrough Starshot) अभियान तथा एचबार टेक्नालाजीस(Hbar Technologies) जैसी कंपनीयों के द्वारा सौर मंडल के बाहर जाने वाले अंतरिक्षयानो के निर्माण का प्रारंभ हो गया है। ये यान स्वचालित, संवेदको से लैस होंगे और तारों के मध्य की दूरी मे एक पुल का कार्य करने मे सक्षम होंगे। अब समय है कि देखा जाये कि सौर मंडल के बाहर क्या है और सौर मंडल के बाहर पहले शोध अंतरिक्ष यान को भेजा जाये।

touroutsidesolarsystem01

प्रस्तावित अंतरिक्ष यान

ब्रेकथ्रु स्टारशाट(Breakthrough Starshot)

  • संभावित विकास और निर्माण काल – 20-30 वर्ष
  • अधिकतम संभावित गति – 0.2c (21.6 करोड किमी/घंटा)

एंटीमैटर शोधयान(Antimatter Probe)

  • संभावित विकास और निर्माण काल – 10-20 वर्ष
  • अधिकतम संभावित गति – 0.4c (43.2 करोड किमी/घंटा)

touroutsidesolarsystem02

बाह्य ऊर्ट बादल

बर्फ़ीले पिंडो और धूमकेतुओं का एक गोलाकार बादल जो सौर मंडल की बाह्य सीमा पर हर दिशा मे है।

यात्रा समय

  • प्रकाश पाल(Light Sail) 1.6 वर्ष
  • एंटी मैटर 9.2 माह

touroutsidesolarsystem03

प्राक्सीमा सेंटारी

सूर्य का निकटस्थ तारा तथा ग्रहो युक्त तीन तारो की प्रणाली।

यात्रा समय

  • प्रकाश पाल(Light Sail) 20.9 वर्ष
  • एंटी मैटर 10.5 वर्ष

अभियान लक्ष्य

  • प्राक्सीमा बी पर जीवन या जीवन के संकेतो की खोज
  • प्राक्सीमा के तीव्र एक्सरे ज्वालाओं(X ray flare) का अध्ययन

touroutsidesolarsystem04

अल्फा सेंटारी बी

अल्फा सेंटारी तारा प्रणाली का द्वितिय तथा छोटा तारा

यात्रा समय

  • प्रकाश पाल(Light Sail) 21.7 वर्ष
  • एंटी मैटर 10.8 वर्ष

अभियान लक्ष्य

  • अल्फा सेंटारी बी के निकटस्थ ग्रह के पास से गुजरना
  • जीवन के संकेतो का अध्ययन

touroutsidesolarsystem05

लुहमन 16(Luman 16)

L7 तथा T10 भूरे वामन तारों(Brown Dwarfs) का युग्म जिनके मध्य 3AU की दूरी है और एक दूसरे की परिक्रमा काल 25 वर्ष है।

यात्रा समय

  • प्रकाश पाल(Light Sail) 32 वर्ष
  • एंटी मैटर 16.2 वर्ष

अभियान लक्ष्य

 

  • सौर मंडल के निकटस्थ भूरे वामन(Brown Dwarf) का अध्ययन और उसके संभावित ग्रहो की खोज
  • लुहमन 16a पर उष्ण बादल, सिलिकेट चट्टान तथा पिघले लोहे की वर्षा का अध्ययन

touroutsidesolarsystem06

WISE 0855-0714

संभावित आवारा ग्रह(Rogue Planet) जिसका द्रव्यमान 3-10 बृहस्पति द्रव्यमान के तुल्य है।

यात्रा समय

  • प्रकाश पाल(Light Sail) 36 वर्ष
  • एंटी मैटर 18 वर्ष

अभियान लक्ष्य

  • यह तय करना कि WISE0855 किसी समय किसी सौर मंडल का भाग था और उससे छिटका हुआ ग्रह है।
  • इस पिंड के बर्फ़िले बादलो का अध्ययन तथा इस पर संभावित कार्बन रसायन तथा जैविक गतिविधियों के संकेतो का अध्ययन

touroutsidesolarsystem07

लुब्धक ब(Sirius B)

लुब्धक या व्याघ्र या सिरिअस तारा ज्ञात श्वेत वामन तारो मे सबसे अधिक द्रव्यमान का तारा है। यह सूर्य के सबसे निकट किसी सुपरनोवा का अवशेष है।

यात्रा समय

  • प्रकाश पाल(Light Sail) 43 वर्ष
  • एंटी मैटर 21 वर्ष

अभियान लक्ष्य

  • श्वेत वामन(White Dwarf) तारों की प्रकृति और गुणधर्मो का अध्ययन
  • सिरियस बी तारे के द्वारा Degenerate गैस के गुणधर्मो का अध्ययन

touroutsidesolarsystem08

एप्सिलान एरिडानी(Epsilon Eridani)

सूर्य के निकटस्थ निर्माणाधिन सौर मंडल, इसमे ग्रहों का निर्माण जारी है। इसमे भी आंतरिक क्षुद्रग्रह पट्टा है तथा बाह्य धुमकेतु क्षेत्र है। इसमे कई संभावित ग्रह/निर्माणाधीन ग्रह है।

यात्रा समय

  • प्रकाश पाल(Light Sail) 52 वर्ष
  • एंटी मैटर 26 वर्ष

अभियान लक्ष्य

  • एप्सिलान एरिडानी के अध्ययन से हमारे सौर मंडल के निर्माण प्रक्रिया को समझना
  • एप्सिलान एरिडानी बी ग्रह तथा अन्य संभावित निर्माणाधीन ग्रहो के चित्र को पृथ्वी पर भेजना

touroutsidesolarsystem09

टाउ सेटी(Tau Ceti)

सूर्य के निकटस्थ G श्रेणी का तारा जिसमे 5 ग्रहों की उपस्थिति के संकेत है, जिनका द्रव्यमान पृथ्वी के दोगुणे से छह गुणे तक है। इसमे मलबे की एक तश्तरी भी है जिसकी मात्रा सौर मंडल मे शेष मलबे से दस गुणा है।

यात्रा समय

  • प्रकाश पाल(Light Sail) 59 वर्ष
  • एंटी मैटर 29 वर्ष

अभियान लक्ष्य

  • टाउ सेटी ई का अध्ययन जोकि सबसे निकटस्थ जीवन की संभावना वाला ग्रह है।
  • जीवन के संकेतो की खोज

touroutsidesolarsystem10

कैप्टेयन का तारा(Kapteyn’s Star)

एक अत्याधिक प्राचीन न्यूनतम धातु मात्रा वाला वामन (Dwarf) जोकि 11 अरब वर्ष पुराना है। एक समय शायद यह महाकाय तारा समूह ओमेगा सेंटारी का भाग रहा होगा, जिसे मंदाकिनी आकाशगंगा द्वारा निगली गई आकाशगंगा का केंद्रिय भाग(Galactic Core) माना जाता है। इस तरह से यह सूर्य के सबसे निकट वाला किसी अन्य आकाशगंगा का तारा है।

यात्रा समय

  • प्रकाश पाल(Light Sail) 64 वर्ष
  • एंटी मैटर 32 वर्ष

अभियान लक्ष्य

  • कैप्टेयन के दो प्राचीन महाकाय पृथ्वी आकार के ग्रहों का अध्ययन
  • किसी लुप्त जीवन के संकेतो जैसे जीवाश्म (fossils) की खोज

touroutsidesolarsystem11

Wolf 1061

सूर्य के निकटस्थ बहु ग्रहीय प्रणाली मे से एक। इसके पास तीन ग्रह है जिनका द्रव्यमान पृथ्वी से 1.3 गुणा से 5 गुणा तक है।

यात्रा समय

  • प्रकाश पाल(Light Sail) 68.6 वर्ष
  • एंटी मैटर 34 वर्ष

अभियान लक्ष्य

  • Wolf 1061c महाकाय पृथ्वी आकार ग्रह का अध्ययन जोकि जीवन की संभावना वाले क्षेत्र (Habitable Zone)मे है।
  • लाल वामन तारे(Red Dwarf) का ग्रह के वातावरण तथा ग्रहीय विकास पर प्रभाव का अध्ययन

touroutsidesolarsystem12

वान मैनेन का तारा(Van Maanen’s Star)

सूर्य के सबसे समीप का एकाकी श्वेत वामन(White Dwarf) तारा

यात्रा समय

  • प्रकाश पाल(Light Sail) 69 वर्ष
  • एंटी मैटर 35 वर्ष

अभियान लक्ष्य

  • सूर्य के भविष्य के रूप मे अध्ययन
  • इस तारे के पास पायी गयी मलबे की तश्तरी(Debri Disc) का अध्ययन जोकि सौर मंडल के भविष्य के जैसे हो सकती है।

touroutsidesolarsystem13

डेल्टा पेवोनिस(Delta Pavonis)

6.5 से 7 अरब वर्ष प्राचीन तारा जोकि लाल दानव(Red giant) अवस्था प्राप्त होने की लंबी प्रक्रिया के आरंभिक चरण मे है। सूर्य इस अवस्था को दो अरब वर्ष बाद प्राप्त करेगा।

यात्रा समय

  • प्रकाश पाल(Light Sail) 99 वर्ष
  • एंटी मैटर 49 वर्ष

अभियान लक्ष्य

  • संभावित ग्रहों की खोज
  • इस तारे के अध्ययन से पृथ्वी के भविष्य का पूर्वानुमान। डेल्टा पावोनिस के बढ़ते तापमान से संभावित ग्रहों के वातावरण पर प्रभाव का अध्ययन

touroutsidesolarsystem14

फ़ामलहाट(Fomalhaut)

केवल 40 करोड़ वर्ष आयु का नवजात तारा। इसके पास ग्रहो का निर्माण करती तश्तरी(Disc) है और इसके पास कम से कम एक महाकाय ग्रह है।

यात्रा समय

  • प्रकाश पाल(Light Sail) 124 वर्ष
  • एंटी मैटर 62 वर्ष

अभियान लक्ष्य

  • फ़ामलहाट बी ग्रह के गुणो का अध्ययन
  • किसी विशाल नील तारे के पास ग्रह निर्माण प्रक्रिया का अध्ययन

touroutsidesolarsystem15

आर्कटुरस(Arcturus)

यह तारा 7 अरब वर्ष प्राचीन है और वर्तमान मे यह सूर्य की भविष्य मे होने वाली लाल दानव(red giant) अवस्था के जैसा है।

यात्रा समय

  • प्रकाश पाल(Light Sail) 179 वर्ष
  • एंटी मैटर 90 वर्ष

अभियान लक्ष्य

  • इस तारे के समीप से अध्ययन के द्वारा सूर्य के भविष्य को समझना
  • जीवन की संभावना के संकेतो का अध्ययन, यदि जीवन है तो उसका तारे की लाल दानव अवस्था की स्थिति मे जीवित रहने की क्षमता का अध्ययन

touroutsidesolarsystem16

ट्रैप्पिस्ट-1(TRAPPIST -1)

अत्यंत शीतल वामन तारा(ultra cool dwarf) जोकि बृहस्पति के आकार का है। इसके पृथ्वी के आकार के तीन ग्रह है जिन पर जीवन की संभावना है।

यात्रा समय

  • प्रकाश पाल(Light Sail) 196 वर्ष
  • एंटी मैटर 98 वर्ष

अभियान लक्ष्य

  • TRAPPIST -1b तथा TRAPPIST -1c के वातावरण का अध्ययन तथा जीवन के संकेतो की खोज
  • TRAPPIST -1 के ग्रहों पर मानव कालोनी बनाने की संभावना का अध्ययन

touroutsidesolarsystem17

कोपरनिकस प्रणाली(55 Cancri)

सर्वप्रथम ज्ञात ग्रहो वाली प्रणाली। कोपरनिकस प्रणाली मे एक सूर्य से कम तापमान वाला पीला प्राचीन तारा तथा पांच ग्रह है।

यात्रा समय

  • प्रकाश पाल(Light Sail) 198 वर्ष
  • एंटी मैटर 99 वर्ष

अभियान लक्ष्य

  • जेन्सन (55 Cnc e) ग्रह का अध्ययन जोकि कार्बन से बना हुआ है, इसे हीरा ग्रह भी कहते है क्योंकि यह एक ग्रह के आकार का हीरा है।
  • हैरीओट(55 Cnc f) ग्रह और उसके चंद्रमा पर जल के बादल तथा जीवन के संकेतो की खोज

touroutsidesolarsystem18

 

स्रोत

touroutsidesolarsystem19

पोस्टर

whole

ग्राफिक्स स्रोत : https://futurism.com

मूल ग्राफिक्स कॉपी राइट : https://futurism.com

लेख सामग्री : विज्ञान विश्व टीम

 

7 विचार “सौर मंडल के बाहर की सैर&rdquo पर;

  1. नमस्कार आशीष जी ,
    जैसा की हम जानते हैं की , प्रकाश की गति या उस से कुछ कम की गति से यात्रा करने पर समय की गति मंद हो जाती है। तो प्रश्न यह है की
    1. यदि हम (मनुष्य) प्रक्सिमा सेन्टारी पर ‘सौर पल ‘ या ‘एंटीमैटर ‘ से यात्रा करते हैं , तो 20.9 / 10.5 वर्ष की यात्रा में यात्रियों की आयु पर क्या प्रभाव होगा ?
    2.वैसे तो ज्ञात भौतिकी के अनुसार कोई भी द्रव्यमान युक्त प्रदार्थ प्रकाश की गति से यात्रा नहीं कर सकता , तो द्रव्यमान युक्त प्रदार्थ प्रकाश की तुलना में अधिकतम कितनी सीमा तक वेग प्राप्त कर सकता है ?
    ३. यदि प्रकाश की गति से प्रक्सिमा सेन्टारी की यात्रा की जाये तो यात्री की आयु पर क्या प्रभाव होगा ?(यदि मान लिया जाये की प्रकाश की गति से यात्रा हुई )
    कृपया जिज्ञासा का समाधान करें।
    धन्यवाद।

    पसंद करें

      1. प्रकाशगति के समीप या अत्याधिक गुरुत्वाकर्षण वाले क्षेत्र मे स्थिर पर्यवेक्षक के सापेक्ष समय धीमा हो जाता है। उन यात्रियों के लिये समय की गति उतनी ही रहेगी लेकिन पृथ्वी पर कई सदीया बीत जायेंगी। (नोट :वास्तविक समय अंतर बताने के लिये गणना करनी होगी।)
      2. सैद्धांतिक रूप से प्रकाशगति का ९९.९९% लेकिन उसके लिये अत्याधिक ऊर्जा चाहिये होगी। प्रायोगिक रूप से प्रकाशगति का ५०-६०%।
      3. पहले उत्तर मे आपके प्रश्न का उत्तर है। उस यात्री के लिये समय अपनी गति से ही चलेगा लेकिन जब वह वापस पृथ्वी पर आयेगा तो उसके हम उम्र या जुड़वा भाई की उम्र अधिक होगी।

      पसंद करें

    1. प्रकाश पाल या सौर पाल के बारे मे विस्तार से जानने यह लेख देखे: https://vigyanvishwa.in/2016/03/01/solarsail/

      एन्टीमैटर इंजन मे राकेट को आगे बढाने के लिये एंटी मैटर का इंधन के रूप मे प्रयोग होगा।

      पसंद करें

इस लेख पर आपकी राय:(टिप्पणी माड़रेशन के कारण आपकी टिप्पणी/प्रश्न प्रकाशित होने मे समय लगेगा, कृपया धीरज रखें)