रिवो निग्रो तथा रिवो सोलिमोएस का संगम अंतरिक्ष से

दो नदीयों के संगम के बावजूद जल अलग अलग बहता है: विचित्र किंतु सत्य।


रिवो निग्रो तथा रिवो सोलिमोएस का संगम
रिवो निग्रो तथा रिवो सोलिमोएस का संगम

मनाउस ब्राजिल (Manaus, Brazil)मे दो नदीयाँ रिवो निग्रो(Rio Negro) तथा रिवो सोलिमोएस(Rio Solimões) का संगम होता है और वे मिलकर नीचली अमेजान(Lower Amazon) नदी का निर्माण करती है। लेकिन इन दोनो नदीयों का जल एक दूसरे मे विलिन होने से इंकार कर देता है और लगभग 6 किमी तक एक धारा मे ही अलग अलग बहता है। यह विचित्र घटना दोनो नदीयो के जल के परस्पर-विरोधी गुणो के कारण होती है।

रिओ निग्रो का जल अपने नाम के अनुरूप काला है। इसके जल मे तलछट/मिट्टी नही है लेकिन इसका काली चाय के जैसा रंग कोलंबीया के जंगलो के मध्य बहते समय वनस्पतिक अवशेषो के इसके जल मे मिलने से बन जाता है। इसके जल का तापमान लगभग 28° C है और धीमी गति अर्थात 2 किमी/घंटा की रफ़्तार से बहता है।

दूसरी ओर रिओ सोलिमोएस का रंग क्रीमी काफ़ी के जैसा है जोकि एंडीस पर्वत श्रृंखला से बहने के दौरान उसमे मिली तलछट/मिट्टी के रंग के कारण है। इसका जल थोड़ा शीतल 22°C तापमान का है, लेकिन इसके जल की रफ्तार तेज अर्थात 6 किमी/घंटा है।

दोनो नदीयों के जल के संघटको, गति, तापमान और घनत्व मे अंतर के कारण दोनो नदीयो का जल संगम होने पर एक दूसरे मे विलिन नही होता है, दोनो का जल 6 किमी तक साथ मे अलग अलग बहने के पश्चात धाराओ मे भंवर द्वारा उत्पन्न बाधाओं के फलस्वरूप एक दूसरे मे मजबूरन मीलता है। दोनो नदियों के रंगो मे अंतर इतना स्पष्ट है कि वह अंतरिक्ष से ली गयी तस्विरों मे भी स्पष्ट दिखायी देता है।

इसी विचित्रता के कारण इन दोनो नदियों का संगम स्थल मनाउस ब्राजिल (Manaus, Brazil) एक प्रसिध्द पर्यटन स्थल बन गया है।

रिवो निग्रो तथा रिवो सोलिमोएस का संगम अंतरिक्ष से
रिवो निग्रो तथा रिवो सोलिमोएस का संगम अंतरिक्ष से

8 विचार “दो नदीयों के संगम के बावजूद जल अलग अलग बहता है: विचित्र किंतु सत्य।&rdquo पर;

इस लेख पर आपकी राय:(टिप्पणी माड़रेशन के कारण आपकी टिप्पणी/प्रश्न प्रकाशित होने मे समय लगेगा, कृपया धीरज रखें)